निगम की जमीन कब्जा करने के आरोप में जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार
गाजियाबाद। जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट (सिक्योरिटी) अवनीत सिंह बेदी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेदी पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। बेदी से पूछताछ की जा रही है।

आरोपों के मुताबिक, बेदी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए निगम की जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस मामले में 21 जून को निगम अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपों की छानबीन शुरू की और रविवार सुबह बेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। अवनीत सिंह बेदी मुंबई में तैनात थे।












Click it and Unblock the Notifications