11वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज करता था जेई, परिजनों ने बीच चौराहे पर जम कर पीटा

रायबरेली। 11वीं की छात्रा के फोन पर गंदे मैसेज भेजने वाले आशिक मिजाज जेई की जमकर पिटाई हुई। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

JE sending wrong messages to raebareli schoolgirl

मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक आशिक मिजाज जेई की जमकर पिटाई हुई। लड़की के परिजनों का आरोप है कि जेई उनकी बेटी के फोन पर अश्लील मैसेज करता था, जिससे वह बहुत अधिक परेशान थे।

पुलिस से भी इस बात की शिकायत की गई थी। लड़की के बुलाने पर आए जेई की परिजनों ने की जमकर पिटाई कर दी। ये सारा मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम चौराहे के पास का है। पुलिस जेई को थाने ले गई है और पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि लड़की शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। काफी दिनों से एलडीए का एक जेई उसे मैसेज भेजता था और अश्लील बातें भी करता था। इसको लेकर घर वाले काफी परेशान थे। लड़की ने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया था।

इस मामले को लेकर उन्होंने जिले की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह से भी मुलाकात की थी जिन्होंने जांच का आश्वासन दिया था। अचानक आरोपी लड़की की परिजनों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद तो उन्होंने आरोपी की जम कर मजम्मत की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों से जानकारी की जा रही है और सही जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+