"अखिलेश यादव को छोड़ देना चाहिए कांग्रेस का साथ" केसी त्यागी ने किया सपा प्रमुख पर पलटवार
KC Tyagi On Akhilesh Yadav: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भाजपा से गठबंधन तोड़ लेने की सलाह दी है। शुक्रवार को इस विषय पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। केसी त्यागी मेरठ में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा
त्यागी ने कहा कि अखिलेश के पिताजी और नीतीश कुमार को जिस सरकार ने जेल के बंद रखा था, उस कांग्रेस से अखिलेश अपने रिश्ते समाप्त करने चाहिए। त्यागी ने अखिलेश यादव से प्रश्न पूछते हुए कहा कि क्या समाजवादी पार्टी को तानाशाह की पार्टी कांग्रेस के साथ रहना चाहिए? अखिलेश यादव के पिता, नीतीश कुमार और हम आपातकाल के समय जेल में बंद थे।

केसी त्यागी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर कहा कि उनसे जनता दल यूनाइटेड का कोई संबंध नहीं है,वह कोई भी यात्रा निकालें।
ये भी पढ़ें इधर-उधर भटकाना हानिकारक, अब नहीं करेंगे किसी के साथ गठबंधन, BSP सुप्रीमों मायवती का एलान












Click it and Unblock the Notifications