अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग किया ताज का दीदार, दिखा गजब का उत्साह, जानिए क्यों हुए हैरान?
JD Vance And Family Visit Taj Mahal Latest News Agra Uttar Pradesh: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी ऊषा और बच्चों ने भी ताज का दीदार किया। ताजमहल को देख अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार आश्चर्यचकित, उत्साहित और हैरान दिखा। सबसे पहले सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े स्कूली बच्चों ने उनका हाथ हिलाकर किया स्वागत किया।
किया ताजमहल का दीदार
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने जब परिवार संग ताज महल को देखना शुरू किया तो वे उसे देखते ही रह गए। यहां की नक्काशी, संरचना, पत्थर सब उप राष्ट्रपति को आकर्षित कर रहे थे। वह गाइड से प्रश्न पर प्रश्न किए जा रहे थे। मन की जिज्ञासा को बार बार शांत कर रहे थे। वह बार बार मुख्य गुंबद को निहार रहे थे। वह करीब एक घंटे यहां रहे। इसके बाद जयपुर लौट गए।

काफी अच्छा अनुभव रहा
जेडी वेंस अपने परिवार के साथ जयपुर से बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड हुए थे। जेडी वेंस ने गाइड से अपने मन की बात बताते हुए कहा कि ताजमहल वास्तव में अदभुत है। इसे देखना मेरे लिए उत्साहजनक रहा। काफी अच्छा अनुभव रहा।
शहर को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया
अमेरिकी उपराष्ट्र्पति जेडी वेंस के आगरा दौरे को लेकर एयरपोर्ट से ताजमहल तक शहर को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया। सड़क किनारे अमेरिका और भारत के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए । अमेरिकी उपराष्ट्र्पति के स्वागत में सुंदर रंगोली, सेंड आर्ट और चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई। स्वागत में पूरे रूट पर बड़े- बड़े होर्डिंग और बैनर भी लगाए गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एयरपोर्ट से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल तक करीब 12 किमी. सड़क पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने तीन दिन से आगरा में डेरा डाले रखा हुआ है जिस रूट से उप राष्ट्रपति का काफिला गुजरा, वहां जीरो ट्रैफिक जोन रहा।












Click it and Unblock the Notifications