Jaunpur Road Accident: ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 4 की मौत
Jaunpur Road Accident Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां छत्तीसगढ़ से अयोध्या और फिर अयोध्या से वाराणसी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार भोर में ट्रेलर से टकरा गई । इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे बस ट्रेलर से टकरा गई। टूरिस्ट बस का ड्राइवर ट्रेलर को ओवरटेक कर रहा था।

टक्कर इतनी तेज थी की बस में चीख पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला ।अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने चार लोगों को तत्काल मृत घोषित कर दिया।
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ से करीब 50 दर्शनार्थी टूरिस्ट बस से अयोध्या से वाराणसी जा रहे थे. सीहीपुर के पास ट्रेलर को ओवरटेक करते समय ये हादसा हो गया. चार लोगों की मौत हुई है ।












Click it and Unblock the Notifications