'आम आदमी का विश्वास जीतें', सीएम योगी ने अधिकारियों से क्यों कहा ऐसा?

UP News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2024 के खत्म होने के बाद अब फिर से जनता से मुखातिब होने लगे हैं, इसकी शुरुआत रविवार को गोरखपुर से हुई, जहां उन्होंने सुबह पूजा अर्चना करने के बाद गोरखनाथ मंदिर में लोगों से मुलाकात की।

सीएम योगी ने बड़ी शांति और गंभीरता से लोगों की फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का वादा भी किया। उन्होंने यूपी के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिला, रेंज और जोन स्तर पर जनता दरबार की शुरुआत करें।

CM Yogi

आपको बता दें कि मार्च से चुनावों के मद्देनजर अचार संहिता लागू थी इसी वजह से जनता दरबार बंद था। आपको बता दें कि शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर गए थे, वो रविवार को जनता से मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि "आम आदमी का विश्वास जीतें।"

जानिए सीएम योगी ने क्या-क्या कहा?

  • जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
  • जल्द से जल्द जनता की समस्याओं को समाधान करें।
  • जनता को भरोसा जीतें और भ्रम में ना रहें।
  • सीएम योगी ने करीब 350 लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनप्रतिनिधि के काम का मानक है- सीएम

  • जनता ही जनार्दन होती है इसलिए हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याएं सुनें और उन्हें नजर अंदाज ना करें।
  • जनप्रतिनिधि के काम का मानक है, इसलिए आम आदमी का विश्वास जीतें और इस विश्वास को मजबूत करें।
  • अधिकारी हमेशा जनता का फोन उठाएं या मिस होने पर कॉल बैक करें, चाहें कॉल किसी भी वक्त क्यों ना आया हो।
  • जनता की शिकायतों की समीक्षा करें और उसका समाधान खोजें, इस मामले मेंअधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
  • अधिकारियों के हाथ में सीयूजी फोन इसलिए ही दिए गए हैं ताकि वो जनता से सीधे संपर्क में रहें, अगर जिम्मेदारी मिली है तो उसका ईमानदारी से निभाएं, किसी भी तरह का लचर रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+