UP : छत्रपति शिवाजी के शौर्य को याद दिलाने की तैयारी, लखनऊ में होगा'जाणता राजा' नाट्य समारोह

Chhatrapati Shivaji Maharaj: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आगामी 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विश्व प्रसिद्ध, ऐतिहासिक, महानाट्य समारोह "जाणता राजा" का मंचन होगा। 5 दिनों तक चलने वाले उपरोक्त महानाट्य समारोह का आयोजन सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्थान "दिव्य प्रेम सेवा मिशन" द्वारा किया जा रहा है।

शिवाजी महाराज

"जाणता राजा" महानाट्य समारोह 350 वर्ष पूर्व हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक रहे छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के शौर्य, त्याग और पराक्रम की गौरव गाथा को जीवंतता से प्रस्तुत करता है। अब तक विश्व भर में इसको लगभग 1200 बार मंचित किया जा चुका है। राजधानी में इस नाट्य समारोह के महामंचन के लिए जनेश्वर मिश्र पार्क के 2 लाख वर्गफूट चिन्हित परिसर में एक चार मंजिला किले का निर्माण किया जा रहा है।

उपरोक्त मंच पर 250 विशेषज्ञ एवं नामचीन कलाकारों द्वारा नाट्य समारोह की प्रस्तुतियां प्रतिदिन शाम 6 बजे से जीवंत की जाएंगी। नाट्य प्रस्तुति में हाथियों, घोड़ों, ऊंटों और पालकियों आदि का वास्तविक समावेश रहेगा। जिससे कि दर्शकों को मंचन की भव्यता, पौराणिकता और जीवंतता का ऐतिहासिक दृश्यबोध कराया जा सके।

समारोह के आयोजन स्थल का भूमि पूजन विधि विधान पूर्वक विगत 8 अक्टूबर को किया जा चुका है। भूमि पूजन समारोह में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, भाजपा विधायक पंकज सिंह, एमएलसी पवन सिंह एवं मुकेश शर्मा, स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख राजेश दयाल एवं सेवापथ मीडिया के प्रमुख विशाल सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

आगामी 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस महा नाट्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल सहित अनेक गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही पहली बार सभी आयु वर्ग के सवा लाख दर्शकों को इस समारोह में शामिल किए जाने की तैयारी की गई है। समारोह में प्रवेश एक विशेष प्रवेशिका टिकट द्वारा होगा।

सभी दर्शकों को उपरोक्त प्रवेशिका उपलब्ध कराए जाने का कार्य आयोजकों द्वारा किया जा रहा है। चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होने वाले इस नाट्य समारोह से संबंधित समस्त समाचार प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक एवं डिजिटल मीडिया में सुचारू रूप से पहुंच सकें इसके लिए एक मीडिया सेल का गठन भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+