Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parshurampuri: शाहजहांपुर का ये शहर अब कहलाएगा 'परशुरामपुरी', गृह मंत्रालय ने दी हरी झंडी

Jalalabad Renamed as Parshurampuri: शाहजहांपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे जलालाबाद का नाम अब बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस आशय की जानकारी दी है। इस फैसले के साथ ही जिले में जश्न का माहौल है।

मंत्रालय से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को मिले पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार को 'जलालाबाद' शहर का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' करने पर कोई आपत्ति नहीं है।

Union Home Minister Amit Shah

उत्तर प्रदेश सरकार को अधिसूचना जारी करने के निर्देश
गृह मंत्रालय की ओर से राज्य के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अब उत्तर प्रदेश सरकार इस बदलाव से जुड़ी राजपत्र अधिसूचना (Gazette Notification) जारी करे। अधिसूचना की प्रतियां सर्वे ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश जियो-स्पैटियल डेटा सेंटर, नेशनल जियोस्पैटियल डेटा सेंटर और अन्य संबंधित विभागों को भेजी जानी चाहिए ताकि सभी आधिकारिक अभिलेखों में नया नाम परशुरामपुरी दर्ज किया जा सके।

राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जताया आभार
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने की गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए आभार व्यक्त किया।

प्रसाद ने नाम परिवर्तन की अनुमति देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की हार्दिक सराहना की।

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर 'परशुरामपुरी' करने की अनुमति देने पर माननीय गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार! आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार, वंदन एवं अभिनंदन! आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आए इस निर्णय ने सम्पूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण प्रदान किया है। भगवान परशुराम जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! आपकी कृपा मात्र से ही इस पुनीत कार्य में निमित्त बन सका। आपकी कृपा दृष्टि संपूर्ण जगत पर बनी रहे।

भगवान परशुराम की जन्मस्थली
जलालाबाद (शाहजहांपुर) को भगवान परशुराम की जन्मभूमि के रूप में स्थानीय लोगों के विश्वास के आधार पर माना जाता रहा है। यहां भगवान परशुराम का एक प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर स्थित है, जिसे श्रद्धालु विशेष श्रद्धा के साथ देखते हैं।

स्थानीय समुदाय द्वारा समय-समय पर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने की अपील की गई थी। 25 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार ने इस धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता को आधिकारिक रूप से मान्यता देते हुए जलालाबाद को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया और इसे भगवान परशुराम की जन्मस्थली से जोड़कर प्रस्तुत किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+