लखनऊ में फंसे जैकी श्राफ, खुद कार से उतरे और खुलवाया जाम, वीडियो हुआ वायरल

अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने लखनउ आए जैकी श्राफ यहां ट्रैफिक में बुरी तरह से फंस गए। जब उन्होंने देखा कि जाम नहीं खुल रहा है तो वह खुद अपनी गाडी से उतरकर जाम खुलवाने के लिए उतर गए। जाम खुलवाने का उनका ये वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है।लखनऊ प्रशासन जो दावे करता है कि हमारे शहर में किसी को भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करा पड़ सकता। हर गली और चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सम्भालने को तैयार है ये बातें रविवार को फीकी साबित हो गयी, जब सुपरस्टार जैकी श्रॉफ को खुद सड़क पर उतर कर अपनी गाड़ी के लिए ट्रैफिक क्लियर करना पड़ा।

jackie shroff open traffic jam in lucknow, video viral

सड़कों पर दिखे जैकी दादा

किसी भी शहर में ट्रैफिक जाम होना आम बात है लेकिन हैरानी की बात तब है जब कोई बड़ी शख्सियत आपको ट्रैफिक कंट्रोल करता दिख जाए। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को लखनऊ में देखने को मिला। एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पर एक विडियो क्लिप शेयर की है जिसमें वह अपनी कार से उतरकर ट्रैफिक क्लियर करते दिख रहे हैं।इस वीडियो की रिकॉर्डिंग शायद उन्हीं की गाड़ी में बैठे किसी शख्स ने की है। रास्ता मिलने के बाद जैकी गाड़ी में वापस बैठ जाते हैं।

यह वीडियो रूमी गेट के बाहर का है, इस घटना का एक छोटा वीडियो भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी काफी सराहना भी कर रहे हैं।

इसलिए आये हैं लखनऊ

लखनऊ में फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग के लिए वे कई अन्य नामी सितारों के साथ लखनऊ में आए हुए हैं। फिल्म प्रस्थानम तेलुगु फिल्म का रीमेक है। संजय दत्त प्रोडक्शन की इस फिल्म को देवा कट्टा डायरेक्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+