फेसबुक पर हुआ प्यार, भारतीय प्रेमी से शादी करने मऊ आई इटली की लड़की

मऊ के श्वेतांग के साथ तीन साल पहले फेसबुक के जरिए संपंर्क में आई थी इटली की फेदरिका, प्यार हुआ तो शादी के लिए आ गई भारत। दोनों की शादी को लड़के की मां ने भी इजाजत दे दी है।

मऊ। कहते हैं कि इश्क होने के बाद इंसान उसकी चाहत में कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा मऊ जिले में देखने को मिल रहा है। वेलेंटाइन डे पर प्रेमी से शादी की चाहत लेकर इटली से एक युवती फेदरिका जिले के सूरपुर गांव पहुंची है। फेदरिका ने वहां पर अपने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे प्रेमी और उसके घरवालों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों सीधे मुख्यालय स्थित एडीएम कार्यालय पहुंचे तो बात पूरे शहर में फैल गई कि एक विदेशी मैम सूरपुर की बहू बनने जा रही है।

फेसबुक पर हुआ प्यार तो शादी करने मऊ आई इटली की लड़की

इटली की रहने वाली 28 साल की फेदरिका फेरिना की दोस्ती फेसबुक के जरीए मऊ जिले के सूरजपुर निवासी श्वेतांग राय से तीन साल पहले हुई। दोनों में लगातार बातों का सिलसिला चलता रहा और ये प्यार में बदल गया। जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे में जीवनसाथी नजर आने लगा। धीरे-धीरे करीब तीन साल का समय बीतता चला गया। इस साल वेलेंटाइन डे पर प्रेमी से शादी की चाहत लेकर फेदरिका फेरिना मऊ जिले के सूरजपुर गांव पहुंच गई है।

फेसबुक पर हुआ प्यार तो शादी करने मऊ आई इटली की लड़की

फेरिना ने श्वेतांग के घर पहुंचने के बाद दोनों और श्वेतांग की मां मुख्यालय स्थित एडीएम कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर विधानसभा चुनाव और कुछ विदेशी प्रक्रिया के चलते दोनों की शादी नहीं हो सकी। इस दौरान इटली से मऊ आई फे‌दरिका फेरिना ने कहा कि जब तक उसकी शादी नहीं होगी, वो इंडिया से नहीं जाएंगीं वहीं श्वेतांग ने इस संबध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस संबध में अपर जिलाधिकारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि लड़की विदेशी मूल की होने के चलते कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शादी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+