वाराणसी: ISIS का लेटर, युवाओं को आतंक का रोजगार देने के संदेश
वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में आईएसआईएस के संदेशों से भरी चिट्ठियां मिली हैं। पुलिस अधिकारियों ने इन चिट्ठियों के मिलने पर चिंता जताते हुए मामले को गंभीर बताया है।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में आईएसआईएस के नाम से लिखा लेटर मिला है। इस लेटर में जहाँ पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लिखे हुए हैं वहीं आईएसआईएस का साथ देने वाले युवाओं को रोजगार देने का लालच भी दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने मामले को गंभीर बताया
इस चिट्ठी में नीचे 28 -17 प्लस और 786 लिखा है। इस पूरे मामले पर वाराणसी में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने आये एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आदित्य मिश्रा को जब आईएसआईएस के लेटर की जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले को गंभीर बताया। एडीजी ने कहा की वाराणसी काफी संवेदनशील शहर हैं और तीन-तीन बार आतंकी हमलों का शिकार भी हो चुका है।

जांंच कर सामने लाई जाएगी चिट्ठी की सच्चाई
बनारस ही नहीं, पूरा प्रदेश इस तरह की आतंकी गतिविधियों के मामलों से जूझ रहा है। एडीजी ने कहा है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और और लेटर के असली वजह को जल्दी सामने लाया जायेगा।

पहले भी मिले हैं इस तरह के आतंकी लेटर
22 मार्च को वाराणसी के इसी मिर्जामुराद थाना इलाके में आईएसआईएस का धमकी भरा पत्र पहले भी मिल चुका है। उस लेटर में आईएसआईएस के साथ-साथ पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा गया था। यही नहीं धमकी भरे लेटर में 24 मार्च को पूर्वांचल में तबाही करने की बात कही गयी थी और ये भी लिखा गया था कि बचा सकते हो तो बचा लो।

एडीजी लॉ एंड आर्डर ने समीक्षा बैठक में कहा
वाराणसी दौरे पर आये एडीजी ला एंड ऑर्डर ने समीक्षा बैठक के दौरान मिर्जामुराद में आईएसआईएस के कथित पत्र पर कहा कि आतंकवाद की समस्या पूरे प्रदेश में है। ये इलाका सेंसटिव है। इसको गंभीरता से देखा जा रहा है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications