लक्ष्मीकांत वाजपेयी को सरकार में मिलेगी बड़ी भूमिका ?, जानिए इसकी वजहें

लखनऊ, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने इस बार प्रचंड बहुमत हासिल किया है जिसकी वजह से अब यूपी में दोबारा बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी की सरकार बनाने में यूपी में कई चेहरों का योगदान रहा है। कई ऐसे चेहरे हैं जो पर्दे के पीछे से भी पार्टी के लिए बड़ा काम करते रहे। ऐसा ही एक नाम है लक्ष्मीकांत वाजपेयी का। जी हां ये वही लक्ष्मीकांत वाजेपयी हैं जो 2014 के लोकसभा के चुनाव के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे और उनकी अगुवाई में बीजेपी ने यूपी में शाानदार सफलता अर्जित की थी। इस बार उनको ज्वाइनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था और उन्होंने कई सारे चेहरों को बीजेपी में शामिल करवाया। अब जबकि बीजेपी की सरकार बनने जा रही है तो इस बार लक्ष्मीकांत को योगी मंत्रिमंडल में बड़ी भूमिका मिल सकती है।

लक्ष्मीकांत वाजेपेयी

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को दिलाई सफलता

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजेपयी मेरठ के रहने वाले हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गए थे। उनके हारने के बाद विरोधी भी सक्रिय हो गए थे और धीरे धीरे पार्टी में वो साइडलाइन कर दिए गए थे। चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को उनकी याद आयी थी और उनकी क्षमता को आंकते हुए यूपी में ज्वानिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। उन्होंने कई बडे़ चेहरों को यूपी बीजेपी में शामिल करवाया जिसमें मुलायम परिवार की छोटी बहु अपर्णा यादव भी शामिल हैं। उनकी क्षमताओं को देखते हुए इस बार उन्हें योगी अपनी सरकार में बड़ी भूमिका दे सकते हैं।

योगी

लक्ष्मीकांत वाजेपेयी को काफी पसंद करते हैं योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लक्ष्मीकांत की कार्यशैली से काफी प्रभावित रहे हैं और कई मंचों पर वह उनके काम की तारीफ भी कर चुके हैं। वाजपेयी जब यूपी के प्रदेश अध्यक्ष थे तब योगी गोरखपुर के सांसद हुआ करते थे। बीजेपी में एक वरिष्ठ पदाधिकारी का दावा है कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी और योगी के बीच सामंजस्य काफी अच्छा है। संगठन के भीतर भी वो कई बार उनकी पैरवी कर चुके हैं। एक बार जब लक्ष्मीकांत को राज्यसभा भेजने की बारी आयी तो योगी ने उनकी पैरवी की थी लेकिन किन्ही वजहों से वह राज्यसभा नहीं पहुंच पाए थे लेकिन अबकी बार योगी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को अपनी सरकार में जरूर शामिल करना चाहेंगे।

सुरेश राणा

संगीत सोम और सुरेश राणा के हारने का भी मिलेगा लाभ

यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार पश्चिमी यूपी का समीकरण भी बिगड़ा हुआ है। पश्चिम में कई सारे दिग्गज चेहरे चुनाव हार चुके हैं। संगीत सोम ओर सुरेश राणा जैसे नेताओं के हारने के बाद अब लक्ष्मीकांत वाजेपयी के रूप में एक बड़ा चेहरा है जिसे मंत्रिमंडल में शामिल कर बीजेपी ब्राह्मणों के साथ ही पश्चिम के समीकरण भी साध सकती है। हालांकि लक्ष्मीकांत वाजपेयी की योगी मंत्रिमंडल में एंट्री इस बात पर निर्भर करती है कि केंद्रीय नेतृत्व उनके उपर कितना भरोसा जताता है। वाजपेयी हालांकि यूपी सरकार के पहले भी मंत्री रह चुके हैं इसलिए उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+