क्या वाकई मुख्तार की हत्या की रची जा रही है साजिश?

साक्षात्कार में मुख्तार अंसारी ने कहा कि मनोज सिन्हा उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं और वे उनकी हत्या कराने के लिए उनका लखनऊ से अन्य जेल ट्रांसफर करा रहे हैं।

मऊ। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी ने बुधवार को विधानसभा में शपथ लेने के बाद एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में अपनी हत्या की साजिश रचे जाने की बात कही। मुख्तार ने केंद्र सरकार के दो कद्दावर मंत्री गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रेलराज्य व संचार मंत्री मनोज सिन्हा पर अपनी हत्या कराने का आरोप लगाया ह‌ै। यही नहीं साक्षात्कार के दौरान मुख्तार ने ये भी कहा कि अगर इस साक्षात्कार के बाद उनकी हत्या हो जाए तो ये उनका बयान माना जाए।

क्या वाकई मुख्तार की हत्या कि रची जा रही है साजिश?

बता दें कि मुख्तार अंसारी के शपथ लेने के बाद लखनऊ से उन्हें आगरा या ललितपुर जेल ‌ट्रांसफर करने की बात सामने आई। जिसके बाद साक्षात्कार में मुख्तार अंसारी ने कहा कि मनोज सिन्हा उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं और वे उनकी हत्या कराने के लिए उनका लखनऊ से अन्य जेल ट्रांसफर करा रहे हैं। वहीं उन्होंने राजनाथ सिंह को यूपी माफियाओं का गॉड फादर बताया।

मुख्तार अंसारी ने कहा ‌कि यूपी में बड़ी माफियाओं को राजनाथ सिंह का संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में उनकी हत्या हो सकती है। चैनल को दिए लाइव इंटरव्यू में मुख्तार अंसारी ने कहा कि राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह बृजेश सिंह से मिलने जेल में लगातार जाते रहते हैं। वहीं उन्होंने बृजेश सिंह के दाउद इब्राहिम से भी संबध की बात कही। मुख्तार अंसारी ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से अपनी जान की रक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि मुख्तार अंसारी मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से बीते पांच बार से लगातार विधायक हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर जीतकर वो विधानसभा पहुंचे थे। मुख्तार अंसारी विधायक कृष्णानंद राय सहित कई हत्या के मामले में बीते कई वर्षों से जेल में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+