सीमा हैदर गर्भवती? 'डोली आई है तो बच्चे भी होंगे...', जानिए ऐसा क्यों बोले एडवोकेट सिंह?

Seema Haider Pregnant?: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी अब किसी से छिपी नहीं है। कुछ लोगों को सीमा हैदर की लवस्टोरी फेक लगती है और उनका मानना है कि सीमा हैदर गलत इरादे से इंडिया में दाखिल हुई है और वो पाकिस्तानी जासूस है।

Seema Haider Pregnan

इसी शक के चलते सीमा और सचिन से एटीएस दो बार लंबी बातचीत कर चुकी है और सीमा से जुड़े सभी कागजों को उसने पाकिस्तानी दूतावास को भेजा है, अब वहां के जवाब का इंतजार हो रहा है, जिसके बाद भारतीय कानून सीमा के बारे में फैसला लेगा।

वकील एपी सिंह ने सीमा को 'बहन' कहा

तो वहीं इसी बीच सीमा के पक्ष में वकील एपी सिंह आ गए हैं और उन्होंने सीमा को अपनी 'बहन' कहा है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए एपी सिंह ने कहा कि 'सीमा पाकिस्तान के रास्ते नहीं बल्कि नेपाल के रास्ते इंडिया आई है, वो केवल प्रेम दीवानी है और इसलिए मैं भारत सरकार से सीमा को भारतीय नागरिकता देने की मांग करता हूं।'

हर किसी को नम्रता से पेश आना चाहिए

एपी सिंह ने कहा कि 'एटीएस ने इस मामले में जांच कर ली है। अब सरकार चाहे तो 'सीबीआई' और 'रॉ' की भी जांच करा ले, अगर सीमा कहीं भी दोषी पाई जाती है तो बेझिझक उसे सजा दीजिए लेकिन अगर वो निर्दोष निकलती है तो उसे यहां रहने दिया जाए। वो और उसके बच्चे बीमार चल रहे हैं, उसके बारे में हर किसी को नम्रता से पेश आना चाहिए।

क्या सीमा हैदर गर्भवती है?

न्यूज चैनल TV9 ने जब उनसे पूछा गया कि 'सीमा हैदर के बारे में कहा जा रहा है कि वो गर्भवती है?' तो इस पर एपी सिंह ने कहा कि 'अगर ऐसा कुछ है तो ये खुशखबरी की बात है, मुझे भी इस बारे में सुनने को मिला है लेकिन मैं उसके भाई के रूप में हूं। मैं उससे ये सवाल पूछ नहीं सकता था। ये बात छिपने वाली तो है नहीं, आज नहीं तो कल इस बारे में लोगों को पता चल ही जाएगा।'

'डोली आई है तो बच्चे भी होंगे और जीरो-जीरो ...'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एपी सिंह ने कहा कि 'होली आई थी 26/11 कांड हुआ, होली आई तो पुलवामा हुआ , होली आई तो संसद भवन कांड हुआ , इस बार डोली आई है तो बच्चे भी होंगे और जीरो-जीरो नंबर के कपड़े भी जाएंगें, वलीमा भी होगा, दावत भी होगी, मिठाई भी होगी, मेंहदी भी होगी, ढोल भी होगा, नगाड़ा भी होगा, खबरें भी होगी, ब्रेकिंग भी होगी और आपके लिए मसाला भी होगा।'

गर्भवती होने से सीमा हैदर के केस पर कोई फर्क पड़ेगा?

उनसे जब पूछा गया कि 'क्या इस बात से सीमा हैदर के केस पर कोई फर्क पड़ेगा?' तो इस पर एपी सिंह ने कहा कि 'ये तो सरकार को देखना है, कानून तो अनजन्मे बच्चे के लिए भी है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा तो यहीं पैदा होगा और नागरिकता का हकदार होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+