Special Tour Packages: IRCTC लाया खास टूर पैकेज, 13 रात और 14 दिन में भूटान सहित इन जगहों की करें सैर
IRCTC Special Tour Package Bhutan Indian Railway Uttar Pradesh: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए खास योजना बनाई है। IRCTC के इस खास टूर पैकेज में आप 13 रात्रि और 14 दिनों की यात्रा कर सकते हैं। इस टूर में भूटान की यात्रा के साथ शिलांग, मेघालय, कामाख्या मंदिर सहित कई खास जगहों की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते है क्या टूर पैकेज है और यात्रियों को कैसे सुविधा मिलेगी?
इस तारीख से शुरू होगी यात्रा
इस खास यात्रा की शुरुआत होगी 28 जून से। इसकी शुरुआत होगी दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से । डेढ़ सौ यात्रियों के साथ यह ट्रेन 13 रात और 14 दिन की यात्रा पर निकलेगी।

उत्तर प्रदेश के इन स्टेशनों से पकड़ सकेंगे ट्रेन
उत्तर प्रदेश के यात्री इस स्पेशल ट्रेन को गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला जंक्शन, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी स्टेशन से पकड़ सकेंगे।
इन खास जगहों की कर सकेंगे यात्रा
इस पैकेज में यात्री भूटान के साथ साथ ,गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी की यात्रा कर सकेंगे। भूटान के थिम्पू, पुनाखा और पारो जगहों का आनंद ले सकेंगे। गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन भी कर सकेंगे। शिलांग में उमियाम झील का सूर्यास्त देख सकेंगे। चेरापूंजी में सात बहनों के झरने, मोहखालिकाई और एलिफेंट फॉल्स भी देख सकेंगे।
करना होगा इतना खर्च
इस यात्रा के लिए अलग अलग श्रेणी के लिए भिन्न भिन्न दरें निर्धारित की गई हैं। प्रथम श्रेणी (कूप) के लिए 1 लाख 58 हजार 850 रुपये , प्रथम श्रेणी (केबिन) के लिए 1 लाख 44 हजार 892 रुपये, द्वितीय श्रेणी के लिए 1 लाख 29 हजार 495 रुपये और तृतीय श्रेणी के लिए आपको 1 लाख 18 हजार 965 रुपये आपको लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications