Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IRCTC Bharat Darshan:सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कीजिए, 24 अगस्त से चलेगी स्पेशल ट्रेन

लखनऊ, 25 जून: कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही भारतीय रेलवे ने फिर से ट्रेन सेवाओं को धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में बहाल करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई सारी ट्रेनें फिर से शुरू करने की घोषणा हुईं है, जो अप्रैल और मई में दूसरी लहर की वजह से बंद करनी पड़ गई थी। लेकिन, अब भारतीय रेलवे और आईआरसीटी रेल यात्रियों को सामान्य सफर से आगे निकलकर पर्यटन के लिए भी विशेष पैकेज का ऑफर दे रहा है। इसके तहत 24 अगस्त से 'भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन' शुरू हो रही है, जो सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन तो कराएगी ही, देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के दीदार का भी मौका देगी।

24 अगस्त से चलेगी भारत दर्शन ट्रेन

24 अगस्त से चलेगी भारत दर्शन ट्रेन

भारतीय रेलवे ने अगस्त महीने से ऐसी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है, जो देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों तक जाएंगी, जिनमें सात ज्योतिर्लिंग भी शामिल हैं। इस ट्रेन सेवा का नाम 'भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' है, जिसे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) 24 अगस्त से चलाएगा। आईआरसीटीसी ने इस यात्रा का पैकेज इस तरह से डिजाइन किया है, जो किफायती है और इसमें टिकट से लेकर ठरहने और स्थानीय स्तर पर घूमने-फिरने और भोजन पर आने वाले खर्चे भी शामिल हैं। अगस्त से जो ट्रेन शुरू हो रही है, वह ज्योतिर्लिंगों के अलावा गुजरात में द्वारका और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक भी जाएगी।

भारत दर्शन ट्रेन कहां जाएगी ?

भारत दर्शन ट्रेन कहां जाएगी ?

आईआरसीटी के मुताबिक भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन उज्जैन जाएगी, जहां से तीर्थयात्रियों को महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के अवसर मिलेंगे। फिर यह गुजरात के केवड़िया जाएगी और यात्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का नजारा देख सकेंगे। फिर अहमदाबाद पहुंचेगी और वहां पर यात्रियों के ठहरने का प्रबंध होगा। साबरमती आश्रम दिखाने के बाद यह ट्रेन यात्रियों को लेकर द्वारका में द्वारकाधीश और फिर सोमनाथ में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। वहां से फिर यह महाराष्ट्र के पुणे जाएगी। यहीं से यात्रियों को घृणेश्वर, नासिक में त्रयम्बकेश्वर और औरंगाबाद के पास भगवान भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस ट्रेन के यात्री शिरडी और नागेश्वर में भी दर्शन कर सकेंगे।

यूपी में इन स्टेशनों से बुक कर सकते हैं टिकट

यूपी में इन स्टेशनों से बुक कर सकते हैं टिकट

24 अगस्त को लखनऊ से रवाना होने वाली भारत दर्शन ट्रेन का सफर करीब दो हफ्तों का होगा और यह 7 सितंबर को तीर्थ स्थलों और पर्यटक स्थलों से घुमाकर वापस लौट आएगी। इस ट्रेन में सफर शुरू करने की सुविधा लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, कानपुर और झांसी से भी मिलेगी।

भारत दर्शन ट्रेन में यात्रियों को क्या सुविधाएं मिलेंगी ?

भारत दर्शन ट्रेन में यात्रियों को क्या सुविधाएं मिलेंगी ?

सफर के दौरान यात्रियों को ट्रेन में तीन टाइम शाकाहारी खाना दिया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को नॉन-एसी डॉरमेटरी या धर्मशालाओं में ठहराने की व्यवस्था होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर दर्शन के लिए या पर्यटन के लिए बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। आईआरसीटी के मुताबिक भारत दर्शन पैकेज की अनुमानित कुल लागत प्रति पैसेंजर 12,285 आएगी।

भारत दर्शन ट्रेन में कैसे बुक करें टिकट ?

भारत दर्शन ट्रेन में कैसे बुक करें टिकट ?

जो व्यक्ति भारत दर्शन ट्रेन से टूर करने की इच्छा रखते हैं वह आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इसे बुक करा सकते हैं। इसके अलावा अगर उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो वो निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:- 8287930908, 8287930909, 8287930910 और 8287930911

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+