IPS सुरेंद्र दास की नाजुक हालत देखते हुए ऑपरेशन थियेटर में तब्दील हुआ ICU वार्ड
कानपुर। कुछ दिन पहले पारिवारिक कलह के चलते जहर खा कर जान देने की कोशिश करने वाले आईपीएस सुरेंद्र दास की हालत शनिवार दोपहर और बिगड़ गई। वह कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उधर, जानकारी मिलते ही डीजीपी ओपी सिंह कुछ ही देर में आईपीएस को देखने कानपुर पहुंचे वाले हैं। इसी बीच जो बड़ी खबर आ रही है उसके मुताबिक डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन करने के लिए परिजनों से अनुमति मांग ली है और आईसीयू वार्ड में ही ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन काफी क्रिटिकल रहा, इस दौरान एसपी के बायें पैर का ऑपरेशन किया गया। खून का थक्का जमने की वजह से नहीं हो पा रहा था ब्लड सर्कुलेशन।

गौरतलब है कि पारिवारिक उलझनों के चलते बीते मंगलवार को कानपुर के एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उनके इलाज के लिए मुंबई से डाक्टर प्रनव ओझा की देखरेख में तीन डाक्टरों की टीम लगाई गई है। रीजेंसी अस्पताल के सीएमएस डॉ० राजेश अग्रवाल ने बताया कुछ ही देर में आकस्मिक ऑपरेशन होगा। इसके लिए आईसीयू में ही ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है। हालत क्रिटिकल होने के चलते अस्पताल प्रशासन ने लिखित रूप से परिजनों से ऑपरेशन की अनुमति मांग ली और आईसीयू वार्ड को पूरी तरह से ऑपरेशन थियेटर में तब्दील कर दिया गया है।
IPS सुरेंद्र दास की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही डीजीपी ओपी सिंह लखनऊ से कुछ ही देर में कानपुर को निकल चुके हैं। कानपुर के एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने बताया कि डीजीपी जाजमऊ से सड़क मार्ग से होते हुए वीआईपी रोड से सीधे रीजेंसी हॉस्पिटल पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे तक डीजीपी के शहर पहुंचने की जानकारी है। इसके लिए एसपी ट्रैफिक की तरफ से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications