दोस्तों के बीच किसी और नाम से जाने जाते थे एसपी सुरेंद्र, जानिए पूरी कहानी
लखनऊ। यूपी के लखनऊ के बैकुंठधाम में आईपीएस सुरेंद्र दास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार को उनके बैचमेट्स पहुंचे थे। अपने साथी को देख उन सबकी आंखें नम थीं। उनके दोस्तों को यकीन नहीं हो रहा था कि सुरेंद्र आत्महत्या तक का कदम उठा सकते हैं। जमशेदपुर के एसपी और उनके बैचमेट्स ने बताया कि सुरेंद्र के अंदर फाइटिंग स्पिरिट थी। हम बैच में उसे 'कमांडो' कह कर बुलाते थे। उनका आईपीएस बनने का सफर मश्किल भरा था।

स्विमिंग में थे एक्सपर्ट
आईपीएस प्रभात ने बताया कि सुरेंद्र किसी भी टास्क को लेने में अव्वल रहते थे। उनका जज्बा उन्हें सबसे अलग बनाता है। वह एक लीडर की तरह बाकी लोगों को प्रेरित करते थे। यही नहीं उनके बैचमेट्स ने बताया कि सुरेंद्र बहुत अच्छी स्विमिंग करते थे। आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान कड़ी मेहनत के बावजूद वह शाम को साथियों को बूस्टअप करने के लिए हंसाते थे।

पारिवारिक कलह ने सुरेंद्र को मजबूर दिया
बैचमेट्स ने कहा कि वह बहुत शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। बात शेयर करने में भी थोड़ा हिचकते थे। लेकिन हमें हैरानी है कि कमांडो कैसे आत्महत्या कर सकते थे। उन्होंने बताया कि कोई न कोई वजह से पारिवारिक कलह हाई लेवल पर था, जिसने सुरेंद्र को तोड़ दिया।

9 अप्रैल को हुई थी शादी
इससे पहले सुरेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र ने बताया था कि आईपीएस सुरेंद्र और डॉक्टर रवीना की शादी shaadi.com के जरिए 9 अप्रैल 2017 को हुई थी। शादी के बाद पहले ही दिन रवीना अपने मायके चली गई थी और उसके बाद सीधे शाम को रिसेप्शन पार्टी में रवीना पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही रवीना परिवार से बात करने पर झगड़ा करती थी। बीते कई महीनों से सुरेंद्र दास ने अपने परिवार से बातचीत करना बंद कर दिया था।
ये भी पढ़ें- एसपी सुरेंद्र के भाई बोले, मां की सलाह से उठाएंगे अगला कदम
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications