UP के नए डीजीपी नियुक्त हुए IPS ऑफिसर मुकुल गोयल, संभालेंगे प्रदेश में कानून व्यवस्था की कमान
लखनऊ, 30 जून। उत्तर प्रदेश को अब उसका नया डीजीपी मिल गया है। 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। 22 फरवरी को 1964 को जन्मे मुकुल गोयल वर्तमान में बीएसएफ में एडीजी के पद पर चंडीगढ़ में तैनात हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुकुल गोयल अब पूर्व डीजीपी आईपीएस हितेश चंद्र अवस्थी की जगह लेंगे जो पिछले सप्ताह गुरुवार को रिटायर हो गए थे। तब तक प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीजी प्रशांत कुमार को दे दी गई थी। मालूम हो कि डीजीपी पद पर नियुक्ति से पहले आईपीएस मुकुल गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को मुलाकात भी हुई थी।

कौन हैं मुकुल गोयल ?
मुकुल गोयल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई के बाद एमबीए भी किया है। मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकाल में आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। इसके अलावा कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं। मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं। यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सपा सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी तैनात रहे चुके हैं। आईपीएस मुकुल गोयल वर्तमान में बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: 2022 में चुनाव नहीं, यूपी में होगी लोकतांत्रिक क्रांति, जन्म ले रही है नई राजनीति: अखिलेश
बता दें, उत्तर प्रदेश में आज यानि 30 जून को डीजीपी समेत 21 पुलिस अफसर रिटायर हो रहे हैं। इनमें 9 आईपीएस और 12 पीपीएस अफसर शामिल हैं। 21 पुलिस अफसरों में यूपी काडर और प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। रिटायर होने वाले आईपीएस अफसरों में 2 डीजी रैंक, 2 आईजी रैंक, 3 डीआईजी रैंक और 2 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी बुधवार को रिटायर हो रहे। अब डीजीपी पद के लिए मुकुल गोयल को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications