IPS, DSP ने दिया पत्नियों को धोखा, SO ने रूम पर बुलाया, मजबूरी में सिपाही की शादी, 2 दिन में 4 केस

UP Police love story: मनचलों और मजनुओं को सबक सिखाने वाली पुलिस की ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसने लोगों को चौंका दिया है। पिछले दो दिनों में आईपीएस और डीएसपी से लेकर सिपाही तक की प्रेम कहानियां सामने आई हैं।

लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अब एक्शन लिया है। आगरा पुलिस कमिश्नर द्वारा इसे लेकर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आदि के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए एक लेटर भी जारी किया गया है, जो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ips-dsp-cheated-on-their-wives-so-called-them-to-his-room-married-a-constable

आगे बढ़ने से पहले देखते हैं आगरा पुलिस कमिश्नर जे. रजिन्दर गौड ने क्या दिशा निर्देश दिया है...

  • सूर्यास्त के बाद थानों में विशेष परिस्थिति को छोडकर किसी भी महिला पुलिस कर्मी की ड्यूटी न लगाई जाय। रात्रि में किसी विशेष परिस्थिति में थाना परिसर में रह रही महिला उ0नि0/हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल की ही ड्यूटी लगाई जाय, ड्यूटी में कम से कम 02 महिला पुलिस कर्मी रहेंगी। बाहर निवासित महिला पुलिस कर्मी को न बुलाया जाय।
  • यदि विशेष परिस्थितियों में बाहर निवासित महिला पुलिस कर्मी को डयूटी हेतु बुलाया जाना आवश्यक है तो सरकारी वाहन भेजकर ही बुलाया जाय एवं सरकारी वाहन से ही वापस छोडा जाय।
  • किसी महिला पुलिस कर्मी को थाना प्रभारी अथवा अन्य किसी अधिकारी के हमराह में डयूटी में न लगाया जाय, यदि कहीं हमराह में इयूटी ले जाना आवश्यक हो तो 02 से कम महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी न लगायी जाय।
  • प्रैग्नेंसी के दौरान लाइट ड्यूटी ही ली जाय। वीवीआईपी डयूटी व अन्य बाहर की डयूटी व हमराह ड्यूटी न लगायी जाय। जिस महिला पुलिस कर्मी के 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं उनको ड्यूटी के मध्य 01 घण्टे का ब्रेक दिया जाय।
  • महिला पुलिस कर्मियों की रात्रि गणना सूर्यास्त से पूर्व ही कर ली जाय। पुरुष पुलिस कर्मियों की नियत समय पर ही गणना की जाय।
  • महिला निरीक्षक /उ0नि0 का अर्दलीरुम दिन के समय थाना कार्यालय अथवा एसीपी कार्यालय पर ही किया जाय।

इश्क में हुआ डिमोशन और डीएसपी से बन गए सिपाही
पहला मामला: वैसे तो यह मामला जुलाई 2021 का है। लेकिन डीएसपी के खिलाफ अब एक्शन लिया गया है और उन्हें सिपाही बना दिया गया है। दरअसल, मूल रूप से देवरिया के रहने वाले कृपा शंकर कनौजिया साल 2021 में उन्नाव के बीघापुर में डीएसपी के पद पर तैनात थे।

इस दौरान उन्हें एक महिला सिपाही से प्यार हुआ। नौकरी से छुट्टी लेकर वह घर जाने के लिए निकले और मोबाइल बंद कर दिए। ऑफिस से छुट्टी लेते समय उन्होंने पत्नी से कहा था कि वह घर आ रहे हैं। ऐसे में घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी परेशान हो गईं।

पत्नी द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को फोन कर किसी अनहोनी की आशंका जताई गई। उसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने डीएसपी कृपा शंकर कनौजिया को कानपुर स्थित एक होटल से उनकी प्रेमिका अर्थात महिला सिपाही के साथ पकड़ लिया।

मामले में उसे समय भी महिला सिपाही और DSP कृपा शंकर कनौजिया के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर डीएसपी कृपा शंकर कनौजिया का डिमोशन करते हुए उन्हें सिपाही बना दिया गया।

महिला मित्र से नजदीकी, निलंबित
दूसरा मामला: यह दूसरा मामला है साल 2014 बैच के आईपीएस अंकित मित्तल का। आईपीएस अंकित मित्तल पर उनकी पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया था की शादी के बाद से ही उनके पति का दूसरी महिलाओं से संबंध है।

खास बात यह भी है कि आईपीएस अंकित मित्तल की पत्नी पूर्व डीजीपी की बेटी हैं। ऐसे में उनके द्वारा आरोप लगाए जाने पर पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराई गई और पाया गया की पत्नी द्वारा लगाया गया आरोप सही है। ऐसे में महिला मित्र से नजदीकियों और पत्नी को धोखा देने के मामले को सही पाए जाने पर IPS अंकित मित्तल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया।

थानेदार महिला एसआई को बुलाते हैं रूम पर
तीसरा मामला: यह तीसरा मामला आगरा जनपद का है। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला दुर्गेश कुमार मिश्रा पर थाने में तैनात एक प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक द्वारा आरोप लगाया गया है कि इंस्पेक्टर उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। इसके अलावा अपने रूम पर भी बुलाते हैं।

इस मामले में प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक द्वारा पुलिस कमिश्नर आगरा से लिखित रूप से शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। उसके बाद अधिकारियों ने तत्काल इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया।

मजबूरी में सिपाही से करनी पड़ी शादी
चौथा मामला: यह चौथा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद का है। उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली में तैनात मऊ जिले के सिंधुराइच गांव निवासी योगेंद्र यादव नामक सिपाही की मुलाकात कोतवाली में ही तैनात एक महिला सिपाही से हुई।

महिला सिपाही का आरोप है कि योगेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद योगेंद्र शादी से मुकर गया। इस मामले में महिला सिपाही द्वारा योगेंद्र के खिलाफ लिखित शिकायत की गई।

शिकायत के बाद जब योगेंद्र को लगा कि उसकी नौकरी फंस रही है तो मजबूरी में नौकरी बचाने के लिए उसने तत्काल महिला सिपाही से शादी कर ली। इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+