Shadab Jakati: यूट्यूबर शादाब जकाती को होगी जेल? अब इस मामले में DIG ने CO से मांगी रिपोर्ट
'दस रुपये वाला बिस्कुट कितने का है' जैसे डायलॉग से सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाले यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार उन पर एक महिला के पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस के आला अधिकारियों ने इस प्रकरण में हस्तक्षेप किया है, जिससे जकाती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मेरठ के इंचौली निवासी खुर्शीद उर्फ सोनू ने स्थानीय थाने पहुंचकर शादाब जकाती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खुर्शीद का आरोप है कि उसकी पत्नी बिना उसकी सहमति के जकाती के साथ वीडियो बनाने चली जाती है। पति ने जकाती पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि शादाब और उसकी पत्नी मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। थाने में खुर्शीद के इस हंगामे के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

महिला ने किया शादाब का बचाव, पति पर लगाए आरोप
विवाद बढ़ने पर वह महिला स्वयं शादाब जकाती के समर्थन में सामने आई और वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। महिला ने शादाब पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया और स्पष्ट किया कि वह शादाब के साथ केवल पेशेवर तौर पर काम करती है, जिसके बदले उसे मेहनताना मिलता है।
पति पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप
महिला ने अपने पति खुर्शीद पर ही मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने बच्चों का पेट पालने के लिए काम कर रही है। महिला के अनुसार उसका पति उसे पहले भी दो बार तलाक दे चुका है और वह अब पुलिस से उसकी शिकायत करेगी।
डीआईजी ने सीओ को सौंपी जांच
इस संवेदनशील मामले में एसएसपी/डीआईजी मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने शिकायत के आधार पर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले की जिम्मेदारी सीओ सदर देहात को दी गई है, जिन्हें तीन दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों को अपने बयान दर्ज कराने और सबूत पेश करने के लिए सीओ कार्यालय तलब किया गया है।
वायरल समझौते के वीडियो की जांच
पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खुर्शीद, उसकी पत्नी और शादाब जकाती एक साथ दिख रहे हैं, जहां खुर्शीद अपनी मर्जी से पत्नी को वीडियो बनाने के लिए भेजने की बात कह रहा है। पुलिस इस वीडियो की प्रमाणिकता और समय की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद की असल वजह क्या है।












Click it and Unblock the Notifications