बड़ी सहजता से CM योगी आदित्यनाथ ने किए मुश्किल आसन, बोले- 'योग हमें ले जाता है शारीरिक व मानसिक विकास की ओर'

बड़ी सहजता से CM योगी आदित्यनाथ ने किए मुश्किल आसन, बोले- 'योग हमें ले जाता है शारीरिक व मानसिक विकास की ओर'

लखनऊ, 21 जून: पूरी दुनिया में आज (21 जून) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के अंदर 75 हजार स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी राजभवन में योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुश्किल आसन भी बड़ी सहजता के साथ किए।

international yoga day 2022 CM Yogi Adityanath yoga Raj Bhavan

आठवें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों एवं साधकों को बधाई दी। सीएम ने कहा कि तन और मन की आरोग्यता सुनिश्चित करने व आध्यात्मिक चेतना की जागृति का माध्यम 'योग' आज 'विश्व निधि' बन चुका है। आइए, सभी लोग 'योग करें, निरोग रहें!' सीएम ने कहा कि आध्यात्मिक उत्कर्ष, आत्मिक शांति और आरोग्यता के प्रदाता 'योग' से पूरी मानवता को जोड़ना ही 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' का उद्देश्य है।

सीएम योगी ने कहा कि योग का पहला नियम अनुशासन से जुड़ा है। योग हमें अनुशासन में बांधकर, निरोगता और शारीरिक व मानसिक विकास की ओर ले जाता है। योग एक छोटी सी व्यवस्था से एक बड़े आयाम की ओर हम सभी को ले जाने का कार्य करता है। इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि 'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्'। यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे। लेकिन, यदि शरीर आरोग्य नहीं है तो धर्म का कोई भी साधन सफल नहीं हो सकता।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के हम सभी आभारी हैं, जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है। आज 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के 200 से अधिक देश हमारी ऋषि परंपरा व विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे होंगे। सीएम ने आगे कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 75,000 स्थानों पर योगाभ्यास संपन्न हुआ है। मुझे प्रसन्नता है कि इन योगाभ्यास कार्यक्रमों से राज्य के 05 करोड़ से अधिक लोगों ने जुड़कर योग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+