Women's Day 2025: देश की पहली महिला जिसे पीएम मोदी ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी, रोजगार से है यह बड़ा कनेक्शन!

International Women's Day Sangita Pandey News Gorakhpur: पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में ऐसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं जो महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी महिलाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर महिलाओं की बात तो लाजमी है। हम सीएम योगी के शहर गोरखपुर की रहने वाली एक ऐसी महिला की बात करने जा रहे हैं जिसे पीएम मोदी और सीएम योगी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। वे काफी संघर्षों के बाद खुद तो आत्म निर्भर बनी हीं साथ ही हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गोरखपुर की महिला उद्यमी संगीता पांडेय से खास बातचीत की और जाना पीएम मोदी और सीएम योगी ने उन्हें क्या बड़ी जिम्मेदारी दी है।

कौन हैं संगीता पांडेय
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाली महिला उद्यमी हैं संगीता पांडेय। जिन्हें सीएम योगी ने हालही में गोरखपुर रत्न अवॉर्ड से सम्मानित भी किया था। इन्होंने अपने आत्मविश्वास के बल पर कठिन परिश्रम कर मिठाई के डिब्बे बनाने का काम शुरू किया था। आज ये सफल उद्यमी है और हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी है।

sangita pandey

सरकार ने बदली महिलाओं की किस्मत

संगीता पांडेय ने बताया कि आज पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यकाल में महिलाओं को काम करने की आजादी और सहयोग दोनों मिल रहा है। सरकार ने महिलाओं को आगे आने का अवसर दिया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और अपनी क्षमता का लोहा मनवा रही है।

मिली है यह जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी भी मेरे कार्यों की सराहना कर चुके है। इसके लिए मुझे बधाई भी दे चुके हैं। उन्होंने जब जाना कि मैं और औरतों को भी आत्मनिर्भर बनाने का काम करती हूं तो उन्होंने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी। केंद्र व प्रदेश सरकार ने मुझे सीएफसी यानी कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने के लिए 4 करोड़ रुपए की परियोजना दी है। जिस पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि मै देश की पहली महिला हूं जिसी सीएफसी की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

क्या है कॉमन फैसिलिटी सेंटर
इस जगह ODOP यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसे टेराकोटा को पैक किया उसकी पैकेजिंग यही होगी। इससे गोरखपुर और उत्तर प्रदेश का नाम पूरे विश्व में होगा। इसके साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+