'मेरी बीवी को फुसलाकर दरोगा ले गया', पति और 3 बच्चे पहुंचे SSP ऑफिस

बरेली। लोगों की सुरक्षा की कसमें खाने वाली 'खाकी' एक बार फिर बदनाम हुई है। इस बार बदनामी का कारण दरोगा जी हैं। बता दें कि यूपी के बरेली में तैनात एक दरोगा जी तीन बच्चों की मां को लेकर रफूचक्कर हो गए। एक महीना बीत जाने के बाद भी जब युवक की पत्नी घर नहीं लौटी। अब पीड़ित पति अपनी पत्नी की वापिस के लिए अपने तीन बच्चों के साथ एसएसपी आफिस के चक्कर काट रहा है।

Inspector ran away with mother of three children

मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान का है। राम लडेते की पत्नी रजनी श्रीवास्तव पुलिस लाइन में तैनात दरोगा भगवती प्रसाद के घर चौका बर्तन का काम करती थी। पीड़ित ने बताया कि भगवती प्रसाद उसकी पत्नी को अक्सर अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर काम कराने के लिए ले जाते थे। फरवरी माह में भगवती की पत्नी का निधन हो गया, इसके बाद भी राम लडेते की पत्नी रजनी काम करती रही। बताया कि 9 फरवरी को भगवती प्रसाद दरोगा उसकी पत्नी को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गए। पीड़ित ने बताया कि जब से आजतक उसकी पत्नी घर वापस नहीं पहुंची।

Inspector ran away with mother of three children

राम लडेते के बताया कि उसकी पत्नी रजनी तीन बच्चों को छोड़कर चली गई। वह खुद भी एक्सीडेंट के चलते लाचार है ऐसे में बच्चों को पालना दूभर हो रहा है। बच्चों ने रोते हुए बताया कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आ रही है। राम लडेते ने मीडिया को बताया की वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी घर वापस आ जाए। राम लडेते और उसके बच्चों को एसएसपी दफ्तर पर रोते हुए जिसने देखा उसका दिल भर आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+