कृष्ण की नगरी में जन्म लेते ही नाले में फेंकी गई बेटी, मिली लाश

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना हाईवे इलाके के नेशनल हाईवे 2 के समीप एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । जिसने भी सुना वो घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। घटना की सूचना 100 नम्बर को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मथुरा में इंसानियत शर्मसार

मथुरा में इंसानियत शर्मसार

मथुरा के थाना हाईवे इलाके के नेशनल हाईवे 2 के समीप कुसुम वाटिका कॉलोनी के पास के नाले में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जिसने भी नवजात के शव के बारे में सुना, वो अपने आप को रोक नहीं पाया और मौके पर भीड़ जुट गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और नवजात के शव मिलने की सूचना 100 नम्बर पर पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लोगों ने कहा, पुलिस देर से आई

लोगों ने कहा, पुलिस देर से आई

स्थानीय निवासी सिकंदर ने बताया कि हम लोग यहां से निकल रहे थे तो लोगों की भीड़ देखकर रुक गए और बच्ची को नाले में पड़ा हुआ देखा। हमने उसे नाले में से बाहर निकाला। बच्ची मर चुकी थी। वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस काफी देर बाद आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+