इंदौर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, कानपुर में इमरजेंसी लैंडिग
नई दिल्ली, 16 सितंबर। प्लेन में पिछले कुछ महीनों से तकनीकी खराबी आम बात हो गई है। आज इंदौर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिग कानपुर में कराई गई। जानकारी के मुताबिक एयरलाइन कि तरफ से यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। हालांकि, प्लेन में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं सामने आई है। वहीं, दावा यह भी किया जा रहा था कि प्लेन में इंटरनेशनल खिलाड़ी भी सवार थे। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा न्यूज एजेंसी ANI की तरफ से भी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

आपको बता दें कि इसी तरह का एक मामला इस महीने की शुरुआत में भी आया था। तब भोपाल से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया था। भोपाल से मुंबई के इस प्लेन नें 183 यात्री सवार थे, जिनमें से 117 को दिल्ली जाने वाली उड़ान को रद्द करके शाम को दूसरे विमान से भेजा गया था।
वहीं, उससे पहले जून में भी इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से आग लग गई थी। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग जबलपुर में कराई गई थी। इन मामलों को देखते हुए बीते दिनों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद बिनॉय विश्वम ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भी लिखा था। अपने पत्र के जरिए सांसद ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑडिग करने की मांग की थी। पत्र के जरिए उन्होंने कहा था कि अगर इस तरह के मामले आते रहेंगे, तो लोगों का हवाई यात्रा को लेकर विश्वास कमजोर होगा।
ये भी पढ़ें- 'मेरे जाने के बाद भी रुकना नहीं, तुम्हें उस प्ले में...', 'महाभारत के नंद' ने पत्नी से कहे ये आखिरी शब्द












Click it and Unblock the Notifications