Ayodhya News: मुबंई से अयाेध्या के लिए जल्द शुरु होगी हवाई सेवा, इन जगहों लिए भी मिलेंगी फ्लाइट्स

Ayodhya News: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में लगातार सेवाओं का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में यहां हवाई सेवाओं को विस्तारित भी करने का काम किया जा रहा है। जहां अयोध्या से दिल्ली व गुजरात के लिए हवाई सेवा की घोषणा पहले ही हो चुकी है। वहीं अब इंडिगो ने मुंबई से अयोध्या के लिए जल्द की हवाई सेवा शुरु करने की घोषणा कर दी है।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या के शुरु होने के बाद कई एयरलाइन्स कंपनियां यहां अपनी सेवा शुरु करने के लिए आतुर दिख रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर पर्यटकों का अभी से आना भी शुरु हो गया है। ऐसे में कंपनियां इतने बड़े अवसर को खाली नहीं जाने देना चाहती है।

ayodhya

सबसे पहले इंडिगो ने दिल्ली अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरु करने की घोषणा की थी। तीस दिसंबर को इंडिगो का विमान दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी पहली उड़ान भरेगा। इंडिगो कंपनी 6 जनवरी से अयोध्या से अपनी कामर्सियल फ्लाइट सर्विस शुुरु कर देगी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से भारी संख्या में लोगों का आगमन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+