Indian Railway: गोरखपुर- अमृतसर स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश व पंजाब के यात्रियों को देगी राहत, देखें पूरी डिटेल

Railway Update News Uttar Pradesh Punjab: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु 05005- 05006 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 20 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से एवं 21 अक्टूबर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

ये है शिड्यूल
05005 गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 14.40 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 15.22 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.22 बजे, सीतापुर से 19.45 बजे, बरेली से 23.07 बजे दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.53 बजे, सहारनपुर से 04.02 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 04.27 बजे, आंबाला कैंट से 05.25 बजे, लुधियाना से 07.05 बजे, जलन्धर सिटी से 08.10 बजे तथा व्यास से 08.43 बजे छूटकर अमृतसर 09.30 बजे पहुँचेगी।

train

Indian Railway: बुढ़वल-सुन्धियामऊ स्टेशनों के मध्य चलने वाली निरस्त ट्रेनें हुई बहाल, यहां देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 05006 अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर से 02 दिसम्बर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर व्यास से 13.15 बजे, जलन्धर सिटी से 13.58 बजे, लुधियाना से 15.02 बजे, आंबाला कैंट से 16.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 17.32 बजे, सहारनपुर से 18.10 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.12 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.15 बजे, बुढ़वल से 04.42 बजे, गोण्डा से 05.45 बजे, बस्ती से 07.15 बजे तथा खलीलाबाद से 07.50 बजे छूटकर गोरखपुर 08.50 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+