Indian Railway: ये है पूर्वोत्तर रेलवे की नई समय-सारणी, कई ट्रेनों का हुआ विस्तार
Railway Updtate News Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा एक अक्टूबर से पूर्वोत्तर रेलवे की नई समय सारणी लागू कर दी है। इसमें कई ट्रेनों का विस्तार किया गया है तो कई ट्रेनों का अस्थाई ठहराव भी किया गया है। इसके साथ ही 110 गाड़ियों की गति बढ़ाई गई है। इसकी कई और विशेषताएं भी हैं। तो आइए देखते हैं पूर्वोत्तर रेलवे की नई समय सारणी-
नई गाड़ियों का संचलन
- 22549-22550 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वन्दे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में छः दिन)
- 20961-20962 ऊधना-बनारस-ऊधना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 12945-12946 वेरावल-बनारस-वेरावल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

गाड़ियों का मार्ग विस्तार
- 12537-12538 मुजफ्फरपुर-वाराणसी-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार प्रयागराज रामबाग तक किया गया है, 14723-14724 भिवानी-कानपुर-भिवानी कालिन्दी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार प्रयागराज तक किया गया है। यह गाड़ी अब नये नम्बर 14116-14115 से चलाई जायेगी। 12319-12320 कोलकाता-आगरा कैण्ट-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार ग्वालियर तक,14854-14853 जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस, 14864-14863 वाराणसी-जोधपुर-वाराणसी त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस, 14866-14865 वाराणसी-जोधपुर-वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा 1916-19168 अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद (सप्ताह में चार दिन चलने वाली) एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार वाराणसी सिटी तक किया गया है।
गाड़ियों का अस्थाई ठहराव
- 12091/12092 देहरादून-काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव विलासपुर स्टेशन पर, 22533-22534 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव बस्ती स्टेशन पर, 15203-15204 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव मुण्डेरवा स्टेशन पर, 19715-19716 जयपुर-कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव गुरसहायगंज स्टेशन पर, 22921-22922 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव गुरसहायगंज स्टेशन पर, 22529-22530 पाटलिपुत्र-लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस, 15203-15204 बरौनी-लखनऊ जं0-बरौनी एक्सप्रेस एवं 15909/15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव एकमा स्टेशन पर, 15028-15027 गोरखपुर -हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव दाउदपुर स्टेशन पर, 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव शाम कौड़िया स्टेशन पर, 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस एवं 15113- 15114 गोमतीनगर-छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव राजापट्टी स्टेशन पर प्रदान किया गया है। 22922-22921 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव तुलसीपुर स्टेशन पर, 15231- 15232 बरौनी-गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस एवं 20941/20942 बांद्रा टर्मिनल-गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव केराकत स्टेशन पर प्रदान किया गया है तथा 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव रामकोला स्टेशन पर प्रदान किया गया है। उपरोक्त नई समय सारणी में 110 गाड़ियों की गति बढ़ाई गई है, जिससे 1252 मिनट के यात्रा समय में बचत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications