सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेज देगी सरकार तो क्या करोगे? जानें सचिन मीणा ने क्या कहा
पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन मीणा से यूपी एटीएस ने लगातार तीन दिन तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें शुक्रवार की शाम घर भेज दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा मोहल्ले में सचिन के साथ सीमा हैदर जैसे ही पहुंची तो उसे दोबारा मीडिया ने घेर लिया।
एटीएस की पूछताछ के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई सीमा हैदर पहले जैसे ही कॉन्फिडेंट दिखी, वहीं सचिन मीणा काफी दुखी और परेशान नजर आए। जब मीडिया ने बताया कि पकिस्तान के कराची से दुबई और फिर नेपाल तीन देशों की सीमा लांघकर अवैध तरीके से भारत आई सीमा को भारत सरकार उसके मुल्क पाकिस्तान भेज देगी तो क्या करोंगे, जानें सचिन मीणा ने क्या दिया जवाब?

सरकार अगर पाकिस्तान भेजती है तो क्या करेगी सीमा?
सीमा हैदर ने कहा अगर मुझे पाकिस्तान भेजा गया तो मैं नहीं जाऊंगी अपनी जान यहीं अपने भारत में दे दूंगी। उसने कहा कि ये मेरे पति का घर है और अब ये मेरा भी घर है। मैं यहां से कहीं नहीं जाऊंगी। सीमा ने कहा पाकिस्तान में गई तो वहां भी मार दी जाऊंगी, इससे बेहतर है कि मैं भारत में अपने पति की बाहों में दम तोड़ दूं।
सचिन मीणा ने जानें क्या दिया जवाब
सचिन मीणा से जब पूछा गया कि उसकी सीमा को सरकार जल्द पाकिस्तान भेज सकती है तो क्या करोंगे? ये बात सुनकर 23 साल का सचिन दुखी हो गया और उसने दुखी मन से कहा कि मैं अपने देश के कानून का सम्मान करता हूं, लेकिन ऐसा हुआ तो वो सीमा के साथ अपनी जान दे दूंगा क्योंकि वो मेरा पहला प्यार और मेरी पत्नी है। वो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने चार बच्चों के साथ मेरे पास भारत आई है।
चार-चार मोबाइल और पासपोर्ट पर क्या बोली सीमा हैदर
पुलिस जांच में पता है कि पाकिस्तान की साधारण सी दिखने वाली महिला सीमा हैदर के पास चार महंगे मोबाइल है और चार में से में एक पासपोर्ट में उसका नाम और आधार नंबर गलत है। इस पर सीमा हैदर ने कहा मेरे पास जो बाकी दो फोन है वो खराब है, वो पाकिस्तान में ही टूट गए थे लेकिन सचिन मीणा से जुड़ी उसमें कुछ यादें थी इसलिए मैं उसे अपने साथ ले आई थी क्योंकि सचिन ने कहा था कि वो यहां सस्ते में बन जाएगा। वहीं पासपोर्ट के बारे में उसने कहा मेरे साथ मेरे चार बच्चों के भी पासपोर्ट हैं।
जानें क्यों सीमा हैदर पर कसा यूपी एटीएस का शिकंजा
बता दें जहां एटीएस सीमा हैदर कहीं पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई या पाकिस्तानी आर्मी की एजेंट तो नहीं इस एंगल से पूछताछ कर रही थी। वहीं नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से भारत में एंट्री करने के कारण सीमा को अरेस्ट किया था लेकिन 7 जुलाई को अदालत से उसे जमानत मिल गई थी जिसके बाद से वो सचिन के साथ नोएडा के रबूपुरा में अपने चार बच्चों के साथ रह रही है। जिसके कुछ दिन यूपी एटीएस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी और शुक्रवार को वापस कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications