सहारनपुर में 6 अक्टूबर से होगी सेना में भर्ती, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में छह अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक रिमाउंड डिपो के मैदान में चलेगी। इस सेना भर्ती रैली की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भर्ती के दौरान रूट डायवर्जट किया गया है। सुबह छह बजे से नौ बजे तक देहरादून रोड पर किसी भी तरह के वाहन का एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ सेना भर्ती में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए हैं।

भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल
छह अक्टूबर से शुरू होने वाली भर्ती के लिए पूरा खाका तैयार किया गया है। षेड्यूल के अनुसार इस भर्ती में कुल आठ जनपदों के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार छह अक्टूबर को पहली भर्ती जनपद अमरोहा की तहसील धनौरा, अमरोहा और हसनपुर के प्रतिभागी भाग लेंगे। 7 अक्टूबर को हापुड जनपद की तहसील गढमुक्तेश्वर, ढोलाना तथा के अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 8 अक्टूबर को बिजनौर जनपद की तहसील नजीबाबाद, बिजनौर, नगीना, धामपुर और चांदपुर, 9 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर जनपद की तहसील मुजफ्फरनगर, बुढाना, खतौली व जानसठ, दस अक्टूबर को बुलंदषहर की तहसील सिकंदराबाद, स्याना और अनुपषहर तथा 11 अक्टूबर को बुलंदशहर जनपद की डिबाई, शिकारपुर व खुर्जा, 12 अक्टूबर को बुलंदशहर की तहसील बुलंदशहर और मेरठ की तहसील मवाना, 13 अक्टूबर को मेरठ की तहसील सरधना व मेरठ तथा 14 अक्टूबर को सहारनपुर जनपद की बेहट, सहारनपुर, नकुड, देवबंद और रामपुर मनिहारान के अभ्यार्थी सेना भर्ती में भाग ले सकेंगे। सेना भर्ती के लिए एसएसपी उपेंद्र कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने भर्ती स्थल माहीपुरा ग्राउंड पहुंचकर भर्ती की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भर्ती को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
ये रहेगी यातायात व्यवस्था
1. सरसावा की तरफ से आने वाले हल्के वाहन कार बस आदि जिन्हे देहरादून की ओर जाना है, नकुड तिराहा से मानकमउ पुलिया से सर्किट हाउस तिराहा से हसनपुर से दीवानी तिराहा से सरकारी अस्पताल चौक, से अम्बेडकर चौक से नवाबगंज से पुरानी चुंगी से जनता रोड से राकेश कैमिकल चौकी होते हुये देहरादून जायेंगे।
2.मुजफ्फरनगर से अम्बाला की ओर जाने वाले समस्त वाहन (ट्रक/ट्रेक्टर/बस आदि) वे देवबन्द से बडगांव से नानोता संजय चौक से होकर जायेंगे।
3.अम्बाला की ओर से आने वाला भारी वाहन(ट्रक/ट्रेक्टर/बस आदि) जिन्हे मु0नगर की ओर जाना है वह चौकी शाहजंहापुर से नकुड से नानौता संजय चौक से बडगांव से देवबन्द के रास्ते होकर जायेंगे।
4.देहरादून/हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन(ट्रक/ट्रेक्टर/बस आदि) जिन्हे दिल्ली/शामली की ओर जाना है वह टुटमलपुर से गागलहेडी से नागल से देवबन्द के रास्ते होकर जायेंगे।
5.देहरादून/हरिद्वार से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रेक्टर/बस आदि) जिन्हे अम्बाला की ओर जाना है वह फतेहपुर से कलसिया से गंदेवड से शाहजंहापुर से होकर जायेंगे।
6.देहरादून/हरिद्वार से आने वाले हल्के वाहन तथा बस आदि जिन्हे अम्बाला की ओर जाना है वह गागलहेडी से राकेश कैमिकल से पुरानी चुंगी से नवाबगंज चौक से अम्बेडकर चौक से घंटाघर चौक से अम्बाला रोड होते हुये सरसावा होकर अम्बाला जायेगें।
7.गागलहेडी से सहारनपुर की ओर आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रेक्टर आदि) जिन्हे सहारनपुर शहर में आना है, ट्रान्सपोर्ट नगर तक आ जा सकेंगे।
8.दिल्ली शामली की ओर से आने वाला भारी वाहनभर्ती में आने वाले वाहनों को छोडकरजो देहरादून हरिद्वार जाना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications