India TV Exit Poll में जानें उत्‍तर प्रदेश में क्‍या खिला रहेगा कमल या दौड़ेगी साइकिल

लखनऊ, 07 मार्च। देश के पांच राज्‍य उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में 7-चरण के विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग आज संपन्‍न हो गई। देश के इन पांचों राज्‍यों का चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएगा, इस‍ दिन सही पता चलेगा कि वहां किस पार्टी की सरकार बनेगी। इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च टीम ने इन राज्यों में लोगों के मूड का आंकन करने के लिए एक्जिट पोल जारी किया है और जिसमें बताया कि उत्‍तर प्रदेश में भाजपा दोबारा सत्‍ता में आएगी या समाजवादी उससे प्रदेश की सत्‍ता हथिया लेगी।

up

बता दें गोवा, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव एकल चरण में हुए और 14 फरवरी को, पंजाब में 20 फरवरी को संपन्न हुए। मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को चुनाव हुए, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में चुनाव हुए। पंजाब को छोड़कर बाकी सभी चार राज्यों में भाजपा सत्ता में है।

यूपी में भाजपा में फिर सकता है कमल का फूल

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च एग्जिट पोल के अनुसार भी उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत हासिल कर राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है हालांकि समाजवादी पार्टी भी बेहतरीन प्रदर्शन करती नजर आ रही है। 2017 की तुलना में बड़े पैमाने पर सुधार करेगी। उत्तर प्रदेश में भी मुकाबला कांटे की टक्कर बन सकता है अगर सपा करीबी सीटों पर जीत हासिल करती है। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 180-220, समाजवादी पार्टी को 168-208, बसपा को 2-12, कांग्रेस को 2-8 और अन्य को 2-4 सीटें मिल सकती हैं।

पूर्वांचल में भाजपा रहेगी आगे

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में बीजेपी समाजवादी पार्टी पर बढ़त बनाए हुए है और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत हासिल करती नजर आ रही है।

अवध क्षेत्र में बीजेपी 47-57 सीटें जीत सकती है

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में बीजेपी 47-57 सीटें जीत सकती है, समाजवादी पार्टी 49-59 सीटें जीत सकती है, बसपा 1-3 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस 2-5 सीटें जीत सकती है. अन्य अपना खाता नहीं खोल पा रहे हैं।

रूहेलखंड क्षेत्र की 52 सीटें में सपा नबंर वन पर आ रही नजर

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन उससे पहले 'इंडिया टीवी ' के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश के रोहेलखंड क्षेत्र में, जिसमें 52 सीटें हैं, समाजवादी पार्टी के सत्तारूढ़ भाजपा से बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है। अखिलेश की समाजवादी पार्टी इस क्षेत्र में नंबर एक पार्टी बनने के लिए तैयार है।

बुंदेलखंड में भाजपा की हो रही जीत

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है।

पश्चिम यूपी में भाजपा को मिलेगी जीत
सीएनएक्स और ग्राउंड जीरो रिसर्च के मुताबिक, बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

सेंट्रल यूपी में भाजपा को मिल रही सर्वाधिक सीटें

उत्तर प्रदेश सेट्रेल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के लिए तैयार है, समाजवादी पार्टी भी 2017 की अपनी स्थिति में सुधार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+