India Pakistan War: पूर्व बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, आमलोगों से की यह अपील

India Pakistan War Latest News Varun Gandhi Uttar Pradesh: भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। पाकिस्तान पर मिसाइल दागने का क्रम जारी है। कई आतंकवादी ढेर हो चुके हैं। पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य की गाथा गा रहा है। इसी क्रम में पूर्व बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों से खास अपील भी की है।

प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

उन्होंने कहा कि इन चुनौतीपूर्ण क्षणों में देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हमारी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहे।उन्होंने कहा कि यह मात्र एक युद्ध नहीं, दो विचारधाराओं का टकराव है और पूरी दुनिया इसकी साक्षी है। एक ओर भारत है, जो मानवता, शांति और लोकतंत्र का प्रहरी है; दूसरी ओर पाकिस्तान, जो कट्टरता, अस्थिरता और आतंक का प्रतीक बन चुका है।

varun gandhi

आतंकवाद के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई

भारत जहाँ स्थिर और सशक्त नेतृत्व के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है, वहीं पाकिस्तान राजनीतिक रूप से अस्थिर है और आतंकी एजेंडों का मोहरा बना हुआ है।

देश के सैनिकों पर गर्व है

वरुण गांधी ने कहा कि आज भारत आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कई देशों ने इसका समर्थन भी किया है। यह लड़ाई अब जरूरी हो गई थी। इन आतंकवादियों ने जिस तरह पहलगाम में 26 निर्दोषों की हत्या की थी आज उसका बदला पूरा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करता हूं। देश के सैनिकों पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+