India-Pak Tension: पाकिस्तान को लेकर चंद्रशेखर ने ऐसा क्या कह दिया जिससे सोशल मीडिया पर होने लगी तारीफ

India-Pak Tension: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भारत-पाकिस्तान संबंधों और सीमा पर हो रहे संघर्षविराम उल्लंघनों को लेकर पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब देश में आतंकवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, तब पूरा देश एकजुट खड़ा रहा।

पूरा देश हमेशा आतंक के खिलाफ खड़ा हुआ था, और आज भी वही एकजुटता दिखाई दे रही है। चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "जब यह स्थिति देश में आई, मैंने देखा कि पूरा देश आतंकवाद से लड़ने के लिए एक साथ खड़ा हो गया।

India-Pak-Tension-Chandrashekhar-Azad

ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद और भारतीय सेना के साहस पर बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज भी देश एकजुट है और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करने के लिए तैयार है।"

India-Pak Tension: "यह कैसा संघर्ष विराम है?"

आज़ाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी, तो उम्मीद थी कि दोनों देश शांति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। लेकिन पाकिस्तान की ओर से बार-बार इसका उल्लंघन किया जा रहा है, जो निंदनीय है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आ सकता। इसके बाद एक संघर्षविराम हुआ और दोनों देशों ने उस पर सहमति जताई... लेकिन यह कैसा संघर्षविराम है, जिसका खुलेआम उल्लंघन हो रहा है?

India-Pak Tension: सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर की हो रही तारिफ

आजाद ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि उसे अपने देश में आतंकियों को पनाह देना बंद करना चाहिए। "मैं पाकिस्तान से कहना चाहता हूं कि वे अपने देश में आतंकियों को शरण देना बंद करें। यह उनके ही हित में है।"

चंद्रशेखर आजाद की इस टिप्पणी से अब सोशल मीडिया पर तारिफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने चंद्रशेखर को लेकर कमेंट्स लिख रहे हैं और उनकी राष्ट्रीय एकता की जमकर वाहवही लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "चंद्रशेखर आजाद के ये कड़े शब्द आतंकवाद के खिलाफ एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युद्ध विराम तभी सार्थक होता है जब उसका सम्मान किया जाए। पाकिस्तान को क्षेत्र के भविष्य के लिए छद्म युद्ध के बजाय शांति का चुनाव करना चाहिए।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनके शब्द, "यह कैसा युद्धविराम है, जिसका खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है..." किसी भी शांति की नाजुकता को दर्शाते हैं, यदि उसके पीछे ईमानदारी से कार्रवाई न की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+