लखनऊ में योगी ने फहराया झंडा, कहा- रोकेंगे मासूमों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में बतौर सीएम पहली बार तिरंगा फहराया और प्रदेश की जनता को संबोधित किया। गोरखपुर में बच्चों की मौत पर सीएम ने कहा कि बीमारियों से मासूम बच्चों की मौत को रोकना है। उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस जैसे रोगों का इलाज स्वच्छता में छिपा है। योगी ने कहा कि 1857 का वह दिन, 1857 का पहला संग्राम उत्तर प्रदेश की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित करना है, समृद्ध करना है, अग्रणी देशों की कतार में रखना है, इसका रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

राम में हमारी आस्था
उन्होंने कहा क्या हम संकल्प कर पाएंगे कि हम अपने एक एक पल दुनिया के सामने भारत को शक्ति के रूप में स्थापित करने में देंगे? योगी ने कहा कि हम लोग शिक्षा के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन किया है। हमें बच्चों को यूनिफॉर्म देनी चाहिए। किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के बच्चे देश को आगे ले जाएंगे। योगी ने कहा कि बुंदलेखंड क्षेत्र विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राम हमारी आस्था के प्रतीक है। हमने अयोध्या में राम लीला का मंचन शुरु कराया।
धर्म स्थल फोर लेन से जोड़ेंगे
योगी ने कहा कि इससे पहले गरीबों के बच्चों की शिक्षा की उचित व्यवस्था नहीं थी। हमने प्राथमिक विद्यालयों में सुविधाओं को बेहतर कर मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि 1.52 लाख बच्चों को ड्रेस और किताबों वितरित की गईं। इतना ही नहीं बच्चों के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती की व्यवस्था की। योगी ने कहा कि सरकार बुंदेलखंड और पूर्वांचल को एक्सप्रेस से जोड़ने का काम कर रहे हैं। धर्मस्थलों को फोर लेन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं मथुा में भगवान कृष्ण से जुड़े म्यूजियम को बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications