यूपी में बेखौफ हुए बदमाश, लखनऊ-अमेठी में गोली मारकर लूटी गई लाखों की रकम, एक की मौत
लखनऊ। यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें फिलहाल किसी का भी डर नहीं है। सोमवार को राजधानी लखनऊ में एक गैंस सर्विस के कैशियर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई साथ ही उसके पास मौजूद 10 लाख रुपए भी लूट लिए गए। वहीं दूसरी ओर अमेठी में भाजपा मंत्री के पेट्रोल पंप पर कुछ बदमाशों ने सेल्स मैन को गोली मारकर 6 लाख 29 हजार की लूट को अंजाम दिया। यूपी में चाहे कोई कितना भी सुरक्षा का दावा कर ले लेकिन जमीनी हकीकत सभी को पता है। लगातार हो रही वारदातों ने लोगों को डरा सा दिया है।

बदमाशों ने मचाया तांडव
जानकारी के मुताबिक, राजधानी के विभूतिखंड में सोमवार को बदमाशों ने तांडव मचाया। बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने ही बाइक सवार बदमाशों ने एजेंसी के कैशियर को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना पिकप चौराहे पर स्थित बैंक औफ बड़ौदा के बाहर की है। बता दें कि मृतक श्याम सिंह बिहारी गैस सर्विस का कैशियर था। मृतक बैंक ऑफ इंडिया पैसा जमा करने जा रहा था।
मौके से फरार हुए बदमाश
दिनदहाड़े बैंक के पास चली गोली से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाश गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने फौरन ही कैशियर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को गोली मार लूट लिए पैसे
अमेठी में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया। पूर्व भाजपा मंत्री जंगबहादुर सिंह के पेट्रोल पंप के पास से करीब पौने 11 बजे बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मारकर छह लाख 29 हजार रुपया लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए जबकि सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications