दिल्ली में आला कमान की मौजूदगी में योगी कैबिनेट को लेकर हुआ मंथन, जानिए क्यों बनी 70 विधायकों की लिस्ट
लखनऊ, 24 मार्च: उत्तर प्रदेश में चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी की दोबारा सरकार बनने जा रही है। आज योगी को विधायक दल का नेता चुना जायेगा और शुक्रवार को वह सीएम पद की शपथ लेंगे। उससे पहले योगी गुरुवार को सीएम धामी के शपथ ग्रहण के बाद सीधे दिल्ली पहुंचे थे। अचानक दिल्ली पहुंचने से लखनऊ का सियासी पारा अचानक ही गरम हो गया। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के फाइनल स्वरूप पर मुहर लगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठक के बाद 70 विधायकों की एक लिस्ट बनाई गई है और उसमें से ही मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे।
Recommended Video


दिल्ली में बनी 70 विधायकों की लिस्ट बनी
बीजेपी के सूत्रों की माने तो योगी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई जिसमे जीते हुए विधायकों में से 70 नाम तय किए गए। बताया जा रहा है की इन नामों में से ही नए चेहरों को योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि नामों को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि लगभग 45 से 48 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। हालाकि अभी उन सभी विधायकों। की सांसे अटकी हुई हैं जो अपने आपको मंत्री पद के दावेदारों की सूची में जिन रहे हैं।

शपथ ग्रहण से कुछ देर पहले ही फोन पर मिलेगी सूचना
योगी तो सीएम पद की शपथ लेंगे जबकि दूसरी तरफ कौन कौन से कैबिनेट और राज्य मंत्री शपथ लेंगे इसकी सूचना शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही सूचना दी जाएगी। इसलिए योगी के नए मंत्रिमंडल में लगभग 23 कैबिनेट और 25 राज्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। पिछले मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्रियों का पत्ता इस बार कट सकता है। इसलिए इसे मंत्रियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक अपना जुगाड लगाने में लगे हुए हैं।

विधायक दल की बैठक में ही हो सकती है डिप्टी सीएम की घोषणा
उत्तर प्रदेश में शपथ ग्रहण से एक दिन पहले गुरुवार को विधायक दल की बैठक होगी जिसमें उप मुख्यमंत्री के नामों के एलान हो सकता है। माना जा रहा है की पिछली बार भी विधायक दल की बैठक में ही उप मुख्यमंत्री केशव और दिनेश शर्मा के नामों का एलान किया गया था। इस बार भी यही अटकलें लगाई जा रही हैं की सीएम के पद के साथ ही डिप्टी सीएम के के नामों का एलान हो सकता है। बीजेपी के कुछ सूत्रों की माने तो मोदी हमें ही अपने चौकाने वाले फैसलों को लेकर जाने जाते हैं एसे में डिप्टी सीएम को लेकर चौकने वाले नाम सामने आ सकते हैं। डिप्टी सीएम की रेस में जो चेहरे हैं उनमें केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, ए के शर्मा और बेबीरानी मौर्य का नाम शामिल है।

कई नए चेहरों को मिलेगा मौका, कुछ की होगी छुट्टी
यूपी में बीजेपी की जीत के बाद ऐसा माना जा रहा है कई नए और युवा चेहरे भी शामिल किए जायेंगें। इन चेहरों में मांट से विधायक राजेश चौधरी, नोएडा से विधायक पंकज सिंह , गाजियाबाद से रिकॉर्ड जीत हासिल करने वाले सुनील शर्मा, फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को हराने वाले असीम चौधरी का नाम शामिल है। इन चेहरों को जीत का नाम दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर योगी सरकार में कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जिनकी नए मंत्रिमंडल से छुट्टी होनी तय है। इनकी जगह नए लोगों को मौका दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications