पुलिस में भर्ती नहीं होने पर भाई ने उड़ाया मजाक, मारी गोली

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक भाई ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के पीछे मृतक द्वारा आरोपी पर छींटाकशी करना बताया जा रहा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। फिलहाल आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस में भर्ती नहीं होने पर भाई ने उड़ाया मजाक, मारी गोली

मामला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर कला का हैं। शुक्रवार की सुबह रोहताश खेत पर शौच करने के लिए गया था। रोहताश के पीछे उसके ताऊ का बेटा सुभाष भी शौच करने के लिए खेत पर गया था। बताया जाता हैं कि मृतक रोहताश ने अपने ताऊ के लडके पर छींटाकशी करनी शुरु कर दी। जिससे आरोपी सुभाष भडक गया और रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनो की तहरीर पर आरोपी सुभाष को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस की माने तो आरोपी सुभाष अभी फरार हैं, जिस जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जायेगा।

एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि आरोपी सुभाष पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। इस लिए आरोपी सुबह दौड़ लगाता था। मृतक रोहताश आरोपी पर नौकरी न लगने पर दौड़ लगाने के लिए मना करता था। बीतें दो-तीन बार किसी न किसी कारण से सुभाष का चयन पुलिस में नही हो पाया था। मृतक रोहताश अपने ताऊ के बेटे इस बात को लेकर छीटाकशीं करता था। इस बात से क्रोधित होकर सुभाष ने आने भाई की हत्या कर दी। पीके तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनो की तरफ से सुभाष नामजद तहरीर मिल गई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं, फिल्हाल आरोपी अभी फरार हैं। जिस जल्दी अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+