शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, फिर फोड़ दिया प्रेमिका का सिर

शाहजहांपुर। प्यार मे धोखा खाने के बाद एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर जाकर धमकी और शादी करने की जिद करने लगी। गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मारपीट की जिससे उसका सिर फट गया काफी खून बहे जाने के बाद प्रेमिका अपने घर जाने को राजी नही है। प्यार प्रवान तब चढ़ा जब प्रेमी, प्रेमिका को ट्युशन पढ़ाने जाता था साथ में जीने मारने की कसम खाई और शादी का झांसा देकर प्रेमी ने प्रेमिका से शारीरिक संबंध भी बना लिए। जब प्रेमिका को अहसास हुआ कि उसके धोखा दिया जा रहा तो वह प्रेमी के घर जा धमकी और तीन दिन से प्रेमी के घर के बाहर बैठी हुई है। वहीं इस मामले मे पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्योंकि जब पीड़िता थाने पहुंची तो उसे पुलिस ने थाने से भगा दिया। फिलहाल मामला जब मीडिया मे आया तो पुलिस जांच की बात कर रही है।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, फिर फोड़ दिया प्रेमिका का सिर

दरअसल मामला बंडा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है जहां 23 वर्षीय पप्पू नाम का युवक 18 वर्षीय 10वीं की छात्रा को ट्यूशन पङाने जाता था। दोनो एक ही गांव के रहने वाले है और एक ही बिरादरी के है। टयुशन पङाने के दौरान दोनों की आंखे चार हुई और दोनों लोग एक दूसरे से प्यार करने लगे। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई और प्रेमी पप्पू ने शादी का वादा किया और उसके बाद उसके साथ शारिरिक संबंध भी बनाए। एक साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़िता का कहना है कि जब कुछ दिन पहले उसने जब प्रेमी से शादी करने की बात की तो वह शादी करने से इंकार करने लगा। पीड़िता का कहना है कि वह बहुत गरीब है उसके पिता मजदूरी करते हैं ये सब उसके प्रेमी को पता था। लेकिन दूसरे लोगों से कहता था कि उसके पास है क्या जो हम उससे शादी कर ले। क्योंकि प्रेमी के पास करीब 16 एकड़ जमीन है। वह बहुत रईस है इसलिए शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरिक संबंध बना लिए।

पीड़िता का कहना है कि जब कुछ दिन पहले पप्पू ने टयुशन पङाना छोड़ दिया तो उसे शक हुआ। जिसके बाद वह प्रेमी के घर पहुच गई और शादी के लिए जिद की लेकिन प्रेमी ने उसे अपने घर से निकाल दिया। लेकिन वह तीन दिन से अपने घर नही गई है। क्योंकि उसे शादी पप्पू से ही करनी है। लेकिन आज जब उसने फिर शादी के लिए कहा तो प्रेमी पप्पू और उसकी बहनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे उसका सिर फट गया। उसका कहना है कि शादी उसे प्रेमी पप्पू से ही करनी है। अगर शादी नही हुई तो वह उसके दरवाजे पर अपनी जान दे देगी। वहीं जब प्रेमिका प्रेमी के दरवाजे पर बैठ गई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वहीं प्रेमिका का सिर फटने के बाद से आरोपी प्रेमी और उसके घर वाले फरार हो गए।

वहीं बंडा एसओ आशुतोष रघुवंशी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान मे है मेरे पास पीङिता ने तहरीर दी थी जिसमे उसका कहना था कि मेरी शादी कराई जाए। लेकिन बताया जा रहा है कि लङकी अभी 18 साल की नही है। इसलिए पुलिस शादी नही करा सकती है। उनका कहना है कि लङकी बहुत गरीब और लङके के पास कई एकङ जमीन है हो सकता है कि ये मामला जमीन को लेकर हो। उनका कहना है कि हम मुकदमा दर्ज करने को राजी है लेकिन पीङिता मुकदमा दर्ज कराने नही आ रही है। वह अभी भी लङके के घर के आंगन मे बैठी हुई है और लङके के घर वाले घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। अगर पीङिता दर्ज कराना चाहती है तो मुकदमा दर्ज कर आग की कार्यवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+