सहारनपुर: बीएड की छात्रा से गैंगरेप, नौकरी देने के बहाने ईंट के भट्ठे पर बुलाकर की दरिंदगी

कुछ दिनों पहले अंजुल ने उससे संपर्क किया और बताया कि गांव खारीबांस स्थित उनके र्इंट के भट्टे पर हिसाब-किताब रखने के लिए एक लड़की की आवश्यकता है। पीड़िता का कहना है कि उसे नौकरी की आवश्यकता थी।

सहारनपुर। बुधवार देर शाम एक बीएड की छात्रा से गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा को नौकरी देने के बहाने र्इंट के भट्टे पर बुलाकर और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

/news/uttar-pradesh/in-sake-job-gangrape-from-bed-student-saharanpur-397236.html

कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव में युवती ने कोर्ट के माध्यम से ये मामला दर्ज कराया है। मामले में बताया गया कि वर्तमान में वह सरसावा क्षेत्र के एक कॉलेज से बीएड कर रही है। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव नयागांव में कुछ समय पूर्व सिलाई का सेंटर लगा था। वह सिलाई सेंटर पर सुपरवाईजर पद पर कार्यरत थी। इसी गांव में रहने वाले यशपाल और अंजुल से उसकी जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि कुछ दिनों पहले अंजुल ने उससे संपर्क किया और बताया कि गांव खारीबांस स्थित उनके र्इंट के भट्टे पर हिसाब-किताब रखने के लिए एक लड़की की आवश्यकता है। पीड़िता का कहना है कि उसे नौकरी की आवश्यकता थी। इसलिए वह नौकरी करने के लिए तैयार हो गई।

सुबह दस बजे यशपाल और अंजुल के बुलाने पर वह र्इंट भट्टे पर चली गई। उस समय भट्टे पर अंजुल और यशपाल के अलावा नयागांव निवासी विशांत और ग्राम जुड्डी निवासी संजय उर्फ सोनू भी मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने उसे पकड़ लिया और बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसे घायल भी कर दिया।

छात्रा किसी प्रकार आरोपियों से चंगुल से बचकर निकली और आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नकुड़ में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी लव कुमार के आदेश पर देर शाम आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी, 323, 504, 506 और 3(2)(5) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+