शर्मनाक! निकाह के बाद शौहर ने सुहागरात में बीवी के पास भेज दिया दोस्त
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लिसाड़ी गेट की आशियाना कॉलोनी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शादी के बाद एक पति ने सुहागरात की रात अपनी पत्नी को दोस्त के हाथ परोस दिया। दोस्त उसकी पत्नी से हवस पूरी करने का दवाब बनाने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो दोस्त ने उससे कहा कि वह तो सिर्फ इसलिए बीच में आ गया है क्योंकि उसके दोस्त का मखौल न उड़ जाए कि वो नपुंसक है। लेकिन नवविवाहिता ने साफ मना कर दिया। उसने कमरे से जैसे-तैसे निकलकर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया।

सुहागरात पर नपुंसक पति ने पत्नी के पास भेज दिया दोस्त
जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार दुल्हन के मायके वालों ने ससुराल में पहुंचकर पंचायत बिठाई। जहां उन्होंने दामाद को कटघरे में खड़ा किया। वाद-विवाद के बाद तय हुआ कि ससुराली पक्ष पीहर वालों को 2 लाख रुपये और सामान वापस लौटाएंगे। साथ ही, पंचायत ने दोनों का तलाक भी करा दिया।

इस तरह खेला गया युवती की इज्जत से
लिसाड़ी गेट के बांसों वाली गली निवासी एक युवती का निकाह 10 नवंबर को आशियाना कालोनी में हुआ था। जिस युवक से वह ब्याही गई, उस युवक का परिवार काफी रसूखदार है और एक स्कूल भी है। सुहागरात को उस युवक ने अपने दोस्त को अपनी पत्नी के पास भेजा। इस दौरान दुल्हन के सामने भेद खुल गया और उसने विरोध किया। जिसके बाद हंगामा हो गया।
लौट पड़ी युवती, पुलिस भी लौटी
पूरे मामले पर दूसरे दिन रात 10.30 बजे तक पंचायत चली। जहां दोनों पक्षों की बात सुनी गई। फैसला आया कि निकाह में खर्च किए गए दो लाख रुपये की रकम, सामान और जेवरात लौटाए जाएं। इसी बीच, इस प्रकरण की सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दे दी। यूपी-100 की गाड़ी भी पहुंच गई। हालांकि पंचायत के लोगों ने पुलिस को पूरा मामला बताया और कहा कि मामला पारिवारिक है। पंचायत ही फैसला करा रही है। जिसके बाद पुलिसकर्मी वापस लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications