UP News: बसपा कार्यालय पर हुई अहम बैठक, मायावती फिर बोलीं- INDIA और NDA से दूर रहेगी पार्टी
BSP Chief Mayawati: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को पार्टी मुख्यालय पर एक अहम बैठक की। इसमें मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से एक बार फिर कहा कि वह INDIA या NDA किसी का हिस्सा नहीं बनेगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक में यह बातें कहीं। मायावती ने कहा कि किसी भी गठबंधन का हिस्सा बनने की बजाए पार्टी अपने बल बूते लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी और अपनी ताकत बढ़ाने का काम करेगी।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बहुत से लोग गठबंधन में शामिल होने को लेकर अलग अलग तरह की अफवाहें फैलाने में लगे हुए हैं इसलिए हमे पूरी तरह से सावधान एवं सतर्क रहने की जरुरत है। मायावती ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या देश के ज्वलंत मुद्दे चुनावा मुद्दा बन पाएंगे क्योंकि बीजेपी जनता का ध्यान मुद़्दों से भटका रही है।
#WATCH | Uttar Pradesh | BSP President Mayawati holds a meeting with party leaders in Lucknow.
She will review the preparations for the Lok Sabha elections. pic.twitter.com/Ztmjrk6msW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2023
मायावती ने कहा कि जिस तरह से सरकार आरोप सिद्ध होने से पहले ही किसी के घर पर बुलडोजर चला रही है वह बिलकुल गलत है। यह पूरी तरह से जनविरोधी कदम है जिसका पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है। सरकार की इस तरह की कार्रवाई जनता की नजर में पूरी तरह से द्वेषपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications