अगले कुछ घंटों में यूपी-एनसीआर सहित हरियाणा के कई जिलों में गरज के साथ बारिश की आशंका

लखनऊ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रावर को उत्तर प्रदेश, एनसीआर सहित हरियाणा के कई जिले में गरज के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गन्नौर, बागपत, कासगंज, नरौरा, बुलंदशहर, चंदौसी, संभल, सहसवान, बदायूं, चांदपुर, अमरोहा मुरादाबाद समेत आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों में गरज के साथ बारिश की आशंका है। वहीं, गुरुवार (30 जुलाई) को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हुई थी। बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली।

imd alert heavy Rain in many districts of Haryana including uttar-pradesh-NCR

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों सहित हरियाणा के फरीदाबाद और गन्नौर में अगले कुछ घंटों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। जबकि बुधवार से शुरू हुआ बारिश का दौर अगले 2 दिनों तक चलेगा। बता दें कि मानसून के सक्रिय होने और झमाझम बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने बुधवार और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के दौरान भी 3 प्रकार के अलर्ट जारी होते हैं। येलो अलर्ट के तहत लोगों को सचेत रहने के लिए कहा जाता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब खतरा है और लोग इसके लिए तैयार रहें। जैसे-जैसे मौसम और खराब होता है तो येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज अलर्ट में तब्दील कर दिया जाता है और फिर साथ ही लोगों से सावधानी बरतने को कहा जाता है।

दिल्ली-हरियाणा व यूपी में भी होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी और बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी दिल्ली की ओर आएंगी। इसके चलते जो सिस्टम बनेगा, उससे दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भी अच्छी बारिश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+