विधवा चाची और 24 साल के भतीजे के बीच थे अवैध संबंध, एक दिन बिगड़ गई बात तो चाची ने किया ये हाल

हरदोई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगे हरदोई जिले में अवैध संबंध के चलते हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के टडियांवा थाना क्षेत्र के अयारी गांव निवासी 24 वर्षीय रामकिशोर की शुक्रवार को संदिग्‍ध परिस्थितियों में बेरहमी से हत्‍या कर दी गई थी। हत्‍या का आरोप रामकिशोरी की चाची पर लगा है जो विधवा है। रामकिशोर के परिजनों का कहना है कि विधवा चाची से उसका अवैध संबंध था और शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते शुक्रवार की रात गुस्‍से से भरी चाची कुछ लोगों को साथ लेकर घर में घुस आई और धारदार हथियार से रामकिशोर को मार डाला। फिलहाल आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

दो साल से चल रहा था दोनों के बीच अवैध संबंध

दो साल से चल रहा था दोनों के बीच अवैध संबंध

मृतक के परिजनों की मानें तो रामकिशोर और उसकी विधवा चाची के बीच बीते 2 साल से अवैध संबंध थे। बीते कुछ दिनों पहले रामक‍िशोर और महिला के बीच किन्हीं कारणों से विवाद हो गया था। मह‍िला ने उसकी पिटाई भी की थी, जिसके बाद दोनों के बीच रंजिश शुरू हो गई थी।

छत के रास्ते से घर में घुसी महिला

छत के रास्ते से घर में घुसी महिला

आरोप है कि महिला ने रात में मौका पाकर युवक के घर में छत के रास्ते घुस कर उसने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे डाला। सूत्रों की मानें तो महिला इस वारदात में अकेली नहीं थी उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। आरोपियों ने पहले तो युवक पर किसी धारदार हथियार से वार किया और बाद में गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

कोई औलाद नहीं था विधवा चाची का

कोई औलाद नहीं था विधवा चाची का

जानकारी के मुताबिक महिला के पति की शादी के कुछ साल बाद ही मौत हो गई थी। उसका कोई औलाद नहीं था। इसी बीच रामकिशोर से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। कई बार दोनों के देर रात एक साथ देखा गया था। पुलिस का कहना है कि हत्या अवैध संबंध में की गई है। केस दर्ज कर ल‍िया गया है। पोस्टमॉर्टम र‍िपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+