हमारी सांस्कृतिक विचारधारा नहीं बची, तो भारत का हाल भी अफगानिस्तान जैसा होगा- तेजस्वी सूर्या

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने लखनऊ में एक बड़ा बयान दिया है।

लखनऊ, 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू दिया है। लखनऊ में कार्यसमिति को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि यदि अपनी सांस्कृतिक विचारधारा को नही बचा पाए तो अपने देश का हाल भी तालिबान की तरह हो जायेगा।

tejasvi surya

Recommended Video

    हमारी सांस्कृतिक विचारधारा नहीं बची, तो भारत का हाल भी अफगानिस्तान जैसा होगा- तेजस्वी सूर्या

    लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने यह बातें कहीं। तेजस्वी ने कहा, 'मैं आज गर्व से बता सकता हूं कि 2013-14 में जो युवा मोर्चा का काम किया, उसकी वजह से आज हम इतिहास बना रहे हैं। राम मंदिर निर्माण संभव हुआ है। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं और नरेंद्र मोदी को जाता है। पार्टी का कमिटमेंट था, जो हम बोलते हैं वो करते हैं। मोदी जी के आने से पहले हम अपनी सीमा की रक्षा नहीं कर सकते थे, मगर आज नया भारत है। विदेशी निवेश और महिला सुरक्षा पर यूपी में काम हो रहा है।'

    'यूपी का विकास नहीं हुआ तो देश का विकास नहीं होगा'
    तेजस्वी ने कहा, 'आज हमारा काम सबका साथ विकास, सबका विश्वास है। अखिलेश राज में था भाईजान का साथ, मियां भाई का विश्वास और अपना विकास। हम हिंदुओ का एक ही देश बचा है। हमको अपनी सांस्कृतिक विचारधारा को बचाना होगा, वरना हाल अफगानिस्तान जैसा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश का अगर आर्थिक विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं होगा।'

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब यूपी आत्मनिर्भर होगा, तब ही भारत आत्मनिर्भर होगा। आने वाले उत्तर प्रदेश का चुनाव पूरे देश पर असर डालेगा। हमको हर स्तर तक जाना होगा। पिछली बार से ज्यादा बहुमत आएगा। साइकिल पंचर हो गया और हाथी थक गया है। केवल कमल ही खिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+