यूपी चुनाव 2022 में सपा और आप का हुआ गठबंधन तो क्या भाजपा की बढ़ेगी मुश्किलें ?
लखनऊ, 24 नवंबर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। इस बार के चुनाव कई राजनीतिक पार्टियों के बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी जो कि इस चुनाव में प्रमुख विपक्षी पार्टी होने का दावा कर रही है उसके मुखिया अखिलेश यादव आरएलडी से गठबंधन कर चुके हैं अब कयास लगाया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी भी इस गठबंधन में शामिल हो सकती है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर सपा के साथ आप पार्टी चुनावी गठबंधन करती है तो क्या इससे भारतीय जनता पार्टी की चुनाव में मुश्किलें बढ़ेगी?

अखिलेश यादव और संजय सिंह ने की मुलाकात
पहले बता दें बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लगभग 30 मिनट की बात हुई। हालांकि संजय सिंह ने इस बैठक के बाद कहा कि हमारी साथ चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है। हमारी ये व्यक्तिगत भेट थी और हमने प्रदेश में भाजपा सरकार में चौपट कानून व्यवस्था पर बात की और हमने साथ मिलकर भाजपा से निपटने की रणनीति तैयार की।
सीटों के बंटवारे को लेकर फंसा है गठबंधन का पेंच
संजय सिंह भले ही ये बयान देकर बात को घुमा रहे हैं लेकिन सूत्रों के अनुसार सपा और आप के बीच चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बात अभी साफ नहीं हुई है इसलिए गठबंधन का मामला अटका है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जो की आगामी चुनाव में 300 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं उनकी शुरूआत से कोशिश है कि यूपी की छोटी-छोटी पार्टियों और नामी नेताओं को अपने साथ जोड़कर मजबूत विपक्षी गठबंधन बना कर भाजपा को हरा कर यूपी की सत्ता हथियानी है। इसलिए अब सपा भाजपा की धुर विरोधी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके भाजपा को हराना चाहती है अगर ये गठबंधन हुआ तो यूपी में क्या गुल खिलाएगा ?
गठबंधन से किसको होगा फायदा
राजनीति विशेषज्ञों का कहना है कि शुरूआत से ही लगभग ये तय है कि सपा और आम आदमी साथ चुनावी मैदान में नजर आएगी। आप यूपी चुनाव से छह महीने पहले ही सक्रिय हुई है इसलिए जमीनी स्तर पर बहुत काम नहीं कर पाई है। धरना प्रदर्शन और प्रेस कान्फ्रेंस तक ही सीमित रही। आप ने चुनाव से पहले जिला लेवल की कमेटियां तैयार की और विधानसभा लेवल की कमेटियां भी तैयार की लेकिन वोट पाने के लिए जनता के बीच मुद्दे उठाना पर्याप्त नहीं है उनका समाधान और जनता के लिए कार्य करना भी जरूरी है इसलिए सपा को गठबंधन से कोई बहुत फायदा होगा ये कहना मुश्किल है।
क्या भाजपा के वोट तोड़ पाएगी आप
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार आप पार्टी ने वाराणसी में पीएम मोदी और अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा और दोनों जगह हार मिली थी। आप लोक लुभावने वादे जैसे मुफ्त बिजली-पानी, शिक्षा जनता को देने के मामले में माहिर है, दिल्ली की तरह यूपी में भी वो इसे अजमाएगी लेकिन भाजपा के कोर वोटरों को तोड़ पाना आप के लिए मुश्किल होगा। हालांकि यूपी में भी आम आदमी पार्टी की हिट एंड रन वाली स्ट्रेटजी बहुत कमाल कर पाएगी ये आने वाला समय ही बताएगा।
क्या भाजपा की बढ़ेगी मुश्किलें
वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस कहते है आप के साथ गठबंधन अभी शक्ल लेने में अभी थोड़ा समय लगेगा। आमतौर पर शहरी मध्यवर्ग में असर रखने वाली आप के साथ गठबंधन से सपा को बहुत फायदा तो नहीं होने वाला है पर माहौल बनाने में मदद मिल सकती है। सपा को प्रचार के लिए केजरीवाल जैसे भीड़ खींच सकने वाले नेता का साथ मिलेगा। शहरों में आम तौर पर कमजोर रहने वाली सपा को मजबूती मिलेगी और भाजपा से शहरी मध्य वर्ग के वोट खिसकेंगे। सीटों के लिहाज से सपा को कोई खास फायदा आप के साथ गठबंधन करने से नहीं मिलने वाला है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications