IAS officer Kinjal Singh ने यूट्यूबर Usman Saifi के खिलाफ दर्ज कराया केस, आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप
IAS officer Kinjal Singh youtuber Usman Saifi: उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी किंजल सिंह द्वारा यूट्यूबर उस्मान सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आईएएस अधिकारी द्वारा यह मुकदमा लखनऊ की गोमती नगर थाने में दर्ज कराया गया है।
आईएएस अधिकारी किंजल सिंह का आरोप है कि यूट्यूबर उस्मान सैफी द्वारा उनके स्वर्गवासी माता-पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया गया है। वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया गया है।

दरअसल, यूट्यूबर उस्मान सैफी द्वारा 20 जून को अपने यूट्यूब चैनल Usman Saifi Safar पर एक वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो में उस्मान सैफी में आईएएस ऑफिसर किंजल सिंह की मां विभा सिंह और उनके पिता डिप्टी एसपी केपी सिंह की मौत को लेकर बनाया गया था।
उस्मान सैफी द्वारा वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए जाने के बाद खबर लिखे जाने तक उसे वीडियो को तीन लाख 40 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। यह वीडियो जब आईएएस ऑफिसर किंजल सिंह के पास तक पहुंचा तो उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर थाने में पुलिस से शिकायत की।
आईएएस किंजल सिंह मौजूदा समय में गोमती नगर के विपुल खंड में रहती हैं। आईएएस ऑफिसर किंजल सिंह का आरोप है कि उस्मान सैफी सफर नाम की यूट्यूब चैनल और ब्लॉग पर उनके माता-पिता से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया गया।
आईएएस ऑफिसर किंजल सिंह का आरोप है कि वीडियो बनाने वाले शख्स द्वारा यह वीडियो उनके प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और चरित्र हनन करने के लिए वायरल किया गया है। आईएएस अधिकारी का कहना है कि यह जानकारी पूरी तरह से भ्रामक है।
वीडियो बनाने से पहले इस बारे में उनके या उनके परिवार से किसी भी सदस्य के बारे में तथ्यों को सत्यापित नहीं किया गया है। न ही कोई जानकारी ली गई है। ऐसे में आईएएस ऑफिसर द्वारा यूट्यूबर के खिलाफ धारा 501 और 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications