Abhishek Singh: IAS से इस्तीफे के बाद Sunny leone के रोमांस करते नजर आए अभिषेक सिंह, जौनपुर भी आएगी सनी लियोन
IAS से इस्तीफे के बाद अदा शर्मा के साथ kali kali zulfon se में नजर आए Abhishek Singh ने अब सनी Sunny leone के साथ रैप सॉन्ग शूट किया है।
IAS Abhishek Singh with Sunny leone: देश के सबसे चर्चित आईएएस रहे अभिषेक सिंह फिर सुर्खियों में हैं। उत्तर कैडर में आईएएस से इस्तीफा देने के बाद अभिषेक सिंह बॉलीवुड में छाए हुए हैं।
द केरल स्टोरी की अदाकारा अदा शर्मा के साथ काली काली जुल्फों से... गाने में नजर आने के बाद अब अभिषेक सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के साथ रैप सॉन्ग 'मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं' शूट किया है। जल्द ही सनी लियोन को वे अपने शहर जौनपुर यूपी भी लेकर आने वाले हैं।

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह का बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के साथ रैप सॉन्ग आ रहा है। रैप सॉन्ग के बारे में जानकारी देते हुए अभिषेक सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है।
अभिषेक सिंह ने लिखा कि जौनपुर के मेरे सभी भाइयों, बहनों और बुजुर्गों को। कितना शुभ दिन है! हमने अभी-अभी अपने पहले रैप गाने का वीडियो शूट पूरा किया है, जिसे मैंने खुद गाया है। "मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं" सनी की मौजूदगी ने वीडियो में ग्लैमर और जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा।
बता दें कि रैप सॉन्ग 'मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं' खुद अभिषेक सिंह ने ही गाया है। गाने की शूटिंग सनी लियोन के साथ की है। वीडियो में अभिषेक सिंह ने यह भी बताया कि जल्द ही सनी लियोन जौनपुर भी आएगी।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक सिंह ने साल 2011 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी यूपी कैडर में जानी-मानी आईएएस अधिकारी हैं। दुर्गा शक्ति बांदा की डीएम हैं। आईएएस बनने के बाद अभिषेक सिंह को साल 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली लगाया गया था।
साल 2020 दिल्ली से अभिषेक सिंह को वापस उनके मूल कैडर यूपी में भेज दिया गया था। पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव में अभिषेक सिंह को पर्यवेक्षक पद पर लगाया गया था। पर्यवेक्षक की कार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने की वजह से इनका निलंबित कर दिया था। पिछले दिनों ही अभिषेक सिंह ने आईएएस से इस्तीफा दे दिया था।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अफसर अभिषेक सिंह के लिए बॉलीवुड की राह नई नहीं है। इससे पहले भी अभिषेक सिंह ब्री प्राक के दिल तोड़ के...व जुबिन नौटियाल के तुझे भूलना तो चाहा...समेत कई गानों में नजर आ चुके हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications