VIDEO: देश की राजनीति का सबसे कम उम्र का आडवाणी हूं- कुमार विश्वास
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में आप नेता कुमार विश्वास का दर्द एक बार फिर छलका। कवि सम्मेलन के रूप में सजे मंच को उन्होंने सियासी मंच बनाते हुए कहा कि मैं देश की राजनीति का सबसे कम उम्र का आडवाणी हूं। कुमार विश्वास गुरुवार की रात जिले के शिवदुलारी डिग्री कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने आए थे।

देश की राजनीति का सबसे कम उम्र का हूं आडवाणी
गुरुवार की रात ज़िले के शिवदुलारी डिग्री कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन के मंच से आप नेता ने लोगों को गीत कम राजनीति की बातें अधिक सुनाई। उन्होंने अमेठी के लोगों से कहा कि आपको मेरा इसलिए सम्मान करना चाहिए कि मैं इस देश की राजनीति का सबसे कम उम्र का आडवाणी हूं। उन्होंने कहा कि कोई और कहे इससे पहले मैं कह दूं और फिर यहीं से उन्होंने पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर तंज कसा।
15 लाख लौटने के लिए पैसा करते हैं जमा, कोई न कोई लेकर जाता है भाग
कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर रखा और कहा नीरव मोदी पैसे लेकर भाग गया, लोग बेचारे मोदी जी को गाली दे रहे हैं। अजीब-अजीब बातें कर रहे प्रधानमंत्री जी के लिए, गलत बात है। प्रधानमंत्री जी बेचारे साल-डेढ़ साल में हमारे 15 लाख लौटने के लिए पैसा जमा करते हैं कोई न कोई लेकर भाग जाता है। वो कई सालों से पैसा जोड़ रहे हैं, पैसे ही नहीं जुड़ पा रहे। उन्होंने कहा की पिछली बार जोड़ा तो माल्या लेकर भाग गया, इस बार नीरव मोदी लेकर और हम लोग इंतेज़ार कर रहे 15 लाख वापस आए।












Click it and Unblock the Notifications