दोस्तों के साथ जिस्मानी रिश्ते बनाने का डाला दबाव, विरोध पर पतियों ने दिया सगी बहनों को तलाक

शामली। उत्तर प्रदेश में शामली निवासी दो सगी बहनों को सहारनपुर जनपद में दो भाइयों ने जिस्मफरोशी का विरोध करने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित बहने परिजनों संग एसपी शामली के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसपी शामली ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा किए जाने के आदेश किये।

Husbands gave talaq to wives who refused to sell her in Shamli

आपको बता दें कि 7 माह पूर्व शामली जनपद के थाना झिंझाना के चौसाना गांव की रहने वाली दो सगी बहनों की शादी सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी दो सगे भाइयों सलमान व आलिशान के साथ हुआ था। आरोप है कि दोनों भाई दोनों बहनों को शादी के बाद से ही लगातार परेशान कर रहे थे दोनों भाई जुआ खेलने के आदी है और दोनों दोनों भाइयों पर उसके कारण काफी कर्जा हो गया था।

आरोप है कि इसी कर्ज को उतारने के लिए दोनों भाइयों ने अपने साथियों को घर बुलाना शुरू कर दिया और अपनी पत्नी पर दोस्तों के साथ जिस्मानी रिश्ता बनाने का दबाव बनाने लगे। जब दोनों ने इस बात का विरोध किया तो दोनों भाई उनके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ितों के अनुसार एक दिन दोनों बहनें ससुराल से अपने घर चौसाना पहुंची और अपने परिजनों को सारी बात बताई।

दोनों बहनों की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। दोनों बहनों को उनके परिजन साथ में लेकर एसपी शामली के पास पहुंचे एसपी शामली ने इस पूरे मामले में जांच कर मुकदमा किए जाने के आदेश किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+